Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव

हिंदू जागरण मंच वीरांगना वाहिनी ने देवी देवताओं की मूर्ति को लेकर एक छेड़ी नई मुहिम

हिंदू जागरण मंच वीरांगना वाहिनी ने देवी देवताओं की मूर्ति को लेकर एक छेड़ी नई मुहिम

Spread the love

*फिरोजाबाद*

*हिंदू जागरण मंच वीरांगना वाहिनी ने देवी देवताओं की मूर्ति को लेकर एक छेड़ी नई मुहिम*

फिरोजाबाद में हिंदू जागरण मंच वीरांगना वाहिनी महानगर की टीम द्वारा किए जा रहे सेवा कार्य की कड़ी में आज मंदिरों के बाहर एवं चौराहों पर पड़े भगवान गणेश लक्ष्मी एवं अन्य देवी देवताओं की प्रतिमाओं को उठाकर उनका विसर्जन पसीने वाले हनुमान जी मंदिर के समीप किया गया

महानगर वीरांगना वाहिनी की अध्यक्ष की टीम द्वारा मोनार्क होटल चौराहा शिव मंदिर, जलेसर रोड कलीदेवी मंदिर, जलेसर रोड स्थित देवी मंदिर,संघ कार्यालय, सेंट्रल चौराहा,सहित तमाम धार्मिक स्थलों के बाहर पड़ी हुई देव प्रतिमाओं को लोडर टेंपो में रखवा कर उनको यमुना घाट के समीप विसर्जन करने का कार्य किया गया!

महानगर अध्यक्ष मधुरिमा वशिष्ठ ने लोगों से अपील की है कि वह एक वर्ष भगवान की पूजा अर्चना करने के बाद उनकी प्रतिमाओं को सड़कों पर ना फेकें अगर आप उनका विसर्जन नहीं कर सकते तो उन प्रतिमाओं को मोनार्क होटल के समीप किशोर मुनि महाराज के आश्रम पर पहुंचाने का कार्य करें उनका विधि विधान के साथ विसर्जन करने का कार्य हमारी टीम करेगी!

 

जिला फिरोजाबाद से अरविंद कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com