फिरोजाबाद माननीय प्रदेश अध्यक्ष श्री अजय कुमार लल्लू जी के निर्देश पर गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी की बर्खास्तगी एवं गिरफ्तारी के लिए जिला मुख्यालय दबरई पर धरना दिया गया

फिरोजाबाद
अरविंद कुमार श्रीवास्तव फिरोजाबाद रिपोर्ट 



जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी फ़िरोज़ाबाद द्वारा माननीय प्रदेश अध्यक्ष श्री अजय कुमार लल्लू जी के निर्देश पर गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी की बर्खास्तगी एवं गिरफ्तारी के लिए जिला मुख्यालय दबरई पर धरना दिया गया।जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं जनपद फिरोजाबाद के प्रभारी माननीय श्री आशुतोष दीक्षित जी शामिल हुए।इस मौके पर धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए प्रदेश सचिव श्री आशुतोष दीक्षित जी ने कहा कि जिस प्रकार से भारतीय जनता पार्टी के मंत्री और उसके पुत्र और उसके समर्थकों द्वारा देश के अन्नदाता(किसान) को निर्दयता के साथ कुचला गया,और पत्रकारों के साथ जो बदसलूकी की गई उसकी कांग्रेस पार्टी निंदा करती है।जिला अध्यक्ष संदीप तिवारी ने कहा जब तक भारतीय जनता पार्टी अपने मंत्री को बर्खास्त एवं गिरफ्तार नहीं करती तब तक कांग्रेस पार्टी अन्नदाता को न्याय दिलाने के लिए इसी प्रकार से संघर्ष करती रहेगी और मंत्री को बर्खास्त कर एवं सजा दिलवाकर ही दम लेगी। शहर अध्यक्ष हाजी साजिद बेग ने कहा भारतीय जनता पार्टी किसान विरोधी पार्टी है देश के अन्नदाता से इसका कोई लेना देना नहीं है यह जन विरोधी पार्टी है और चंद पूंजीपतियों की पार्टी है अपने पूंजीपति मित्रों को लाभ पहुंचाने के लिए यह किसी भी हद तक जा सकती है।धरने में शशि शर्मा ,धर्म सिंह यादव,मनोज भटेले,दुष्यंत धनगर ,कमलेश जैन ,दाऊद खान,जगदीश वाल्मीकि, योगेश दिवाकर,प्रतिमा पाल,साधना जादौन,मधु यादव,संत राम, मोहज़म परवेज़,वकार अहमद,मोहसिन कंट्रोल,ज़फ़र शेख,लाला राइन गाँधी, संजय यादव, मुकेश गॉड,कमल किशोर जादौन,विपिन धारिया धीरेंद्र सिंह जुरैल, अवनीश यादव,विभूति बघेल,शानू यादव,संतोष लोधी,चंद्रकांत यादव, रोहित यादव,अवनीश यादव,साहब सिंह अमर सिंह, राजेश दिवाकर, अमर सिंह, विवेक चक, आदिल भाई, संतोष कुमार आर्यन, श्याम बाबू, आजम चौधरी,दीपू भटेले,हर्षित आदि लोग उपस्थित थे।
सादर
संदीप तिवारी
अध्यक्ष
जिला कांग्रेस कमेटी फिरोजाबाद।
Subscribe to my channel



