Breakingएक्सक्लूसिवबिहार

सहरसा बिहार सहरसा चिल्ड्रेन पार्क में बच्चें खेलने की जगह चढ़ती है गाय और भैंस

सहरसा चिल्ड्रेन पार्क में बच्चें खेलने की जगह चढ़ती है गाय और भैंस

Spread the love

रिपोर्ट विकास कुमार

*एंकर :-* तस्वीर देख कर आप समझ रहे होंगे की ये जगह जानवर को रखने का पशु शेड या किसी तबेले की है।लेकिन ऐसा नहीं है ये सहरसा मुख्यालय के सदर अस्पताल के करीब न्यू कॉलोनी वार्ड नम्बर : 9 के चिल्ड्रेन पार्क की तस्वीर है।पार्क के अंदर खेलते घूमते बच्चों के जगह आपको बड़े–बड़े जंगलों के बीच गाय भैंस बाँधे मिल जायेंगे।आलम तो ये है की इस पार्क के अंदर बाहर किसी तरह का कोई बोर्ड या शिलान्यास पट्ट भी नहीं लगा है की जिससे पता चलता की इस पार्क का निर्माण कार्य कब शुरू हुआ था ? कब तक पार्क पूरी तरह से तैयार हो जाना था ? और योजना राशि क्या थी ? लेकिन सभी बातें अभी अंधकार में है।मिली जानकारी के मुताबिक वर्ष 2016 में इस पार्क का निर्माण किया गया था और आज पार्क की तस्वीर ऐसी सामने है।स्थानीय लोगों से जब बात करने की कोशिश की तो उन्होंने कैमरा से परहेज करते हुए कहा की पिछलें कई सालों से इस पार्क की स्थिति ऐसी ही है।जो भी झूला लगा था उसका पता नहीं कौन खोलकर ले गया कोई देखने और सुनने वाला नहीं है हम लोग तो उम्मीद ही खत्म कर लिये की कभी बच्चों को इस पार्क में सुबह शाम घुमाने ले जायेंगे।एक बार फिर से लोगों ने युवा और तेजतर्रार जिलाधिकारी आंनद शर्मा से उम्मीद लगाई है की जिलाधिकारी के पहल से इस पार्क की तस्वीर बदलें।

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com