Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव

चित्रकूट कांग्रेसियों ने किया सद्बुद्धि महायज्ञ

Spread the love

*चित्रकूट उत्तर प्रदेश न्यूज

 

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर आज दिनांक 13 दिसंबर 2021 को जिला कांग्रेस कमेटी चित्रकूट जिला अध्यक्ष कुशल सिंह पटेल के नेतृत्व में योगी सरकार सद्बुद्धि यज्ञ किया गया !भाजपा हटाओ – गाय बचाओ कार्यक्रम के तहत कर्वी माफी ग्राम पंचायत गौशाला पर विद्वान पंडित द्वारा पूजा पाठ करा कर सद्बुद्धि यज्ञ किया गया और पदयात्रा निकाली गई !*

जिला अध्यक्ष कुशल सिंह एडवोकेट ने कहा इस सरकार में अन्ना जानवर आए दिन सड़कों पर दबे पड़े रहते हैं ! अभी हाल ही में बांदा जिले के नरैनी तहसील मे जिस तरह से गायों को लाद कर जिंदा दफनाया गया बहुत ही निंदनीय है ! जो भी लोग इस निंदनीय कार्य में सम्मिलित हैं उन पर कठोर कार्रवाई होनी चाहिए नहीं तो कांग्रेस पार्टी सड़कों में उतर कर गौ माता की रक्षा के लिए आंदोलन करेगी !
जिला उपाध्यक्ष श्रीमती रंजना बराती लाल पांडे ने कहा इस सरकार में सबसे ज्यादा गौ हत्या एवं ब्राह्मणों की हत्या हुई है ! यह सरकार हर मोर्चे पर विफल है ! किसान आंदोलन मे लगभग 800 अन्नदाता किसान शहीद हो गए तब जाकर इस सरकार ने कृषि कानून बिल वापस लेना पड़ा ! महंगाई / बेरोजगारी चरम पर है, आम जनता के हितों के लिए कांग्रेस पार्टी पहले भी संघर्ष करती रही है आगे भी संघर्ष करेगी ! अन्ना जानवरों से किसान परेशान है और सरकार बड़े-बड़े दावे कर रही है इनके सारे दावे खोखले हैं, हकीकत में कुछ दिखाई नहीं दे रहा है ! जिस प्रकार से छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार गौ रक्षा के लिए गोबर खरीद रही है उत्तर प्रदेश सरकार बनने पर यहां भी इस योजना को कांग्रेस पार्टी लागू करेगी ! कांग्रेस पार्टी का वादा है कि उत्तर प्रदेश सरकार बनने पर अन्ना पशुओं से निजात होगा अन्ना पशुओं की रक्षा की जाएगी और नौजवानों को रोजगार देने का काम कांग्रेस पार्टी करेगी !

*इस मौके पर प्रमुख रूप से जिला उपाध्यक्ष अवधेश करवरिया, जिला उपाध्यक्ष राकेश वर्मा, जिला सचिव / फ्रंटल संगठन प्रभारी विजय मणि त्रिपाठी, कोषाध्यक्ष महेंद्र सिंह पटेल, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष विपिन पांडे, निर्मला भारती, विनय कुमार पाल, कुलदीप मिश्रा, सविता पाल, सुनीता देवी, भगवानदीन, राम बहादुर सिंह, मानवेंद्र सिंह पटेल, विनय कुमार विश्वकर्मा, अनुज दुबे, शिवम मिश्रा, आदित्य मिश्रा, विकास द्विवेदी, देवेंद्र सिंह पटेल आदि कांग्रेस जन मौजूद रहे

मंडल प्रभारी गंगा प्रसाद करवरिया

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com