Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिवबाँदा

बाँदा नशीला पदार्थ सुंघा दलित महिला से दबंगों ने किया गैंगरेप,प्राथमिकी हुई दर्ज

Spread the love

योगेंद्र प्रताप सिंह ब्यूरो चीफ

 

बांदा जिले के बिसंडा के एक मोहल्ले निवासी दलित महिला के साथ गैंगरेप का मामला प्रकाश में आया है। आरोपी ने खेत गई महिला को रास्ते में नशीला पदार्थ सुंघा कर अपहरण कर बंधक बनाया। अतर्रा रोड स्थित एक ढाबे में ले जाकर दुष्कर्म किया इसके बाद बेहोशी हालत में छोड़कर चले गए और पीड़िता के पति के मोबाइल में दूसरे नंबर के माध्यम से आरोपियों द्वारा सूचना दी गई। पीड़िता के पति ने बिसंडा थाने में आरोपियों के खिलाफ लिखित तहरीर दी। जिसके बाद स्थानीय बिसंडा थाना पुलिस के द्वारा 2 दिन बाद पुलिस अधीक्षक के हस्तक्षेप से मुकदमा दर्ज किया गया।पीड़िता के पति ने स्थानीय थानाध्यक्ष पर आरोपियों से सांठगांठ कर रुपए लेने का आरोप लगाया है। पति द्वारा दबंगों से अपनी जान को खतरा बताया है।

आपको बता दें कि पूरा मामला बिसंडा में दिनांक 8 दिसंबर बुधवार का है। जब महिला सुबह 11:00 बजे घर से खेत जा रही थी। तभी रास्ते में अतर्रा रोड नहर किनारे वाले ढाबे में आधा दर्जन से ज्यादा लोगों द्वारा उसे नशीला पदार्थ सुंघा कर खींचकर ढाबा ले जाया गया और उसके साथ जबरन मारपीट करते हुए शराब पिलाकर बारी-बारी से दुष्कर्म किया गया। शाम जब पत्नी अपने घर नहीं आई तो पति तलाश करने लगा तब उसे अनजान नंबर से पत्नी के बेहोश पड़े होने की सूचना मिली उसे उठाकर वह घर ले आया। गुरुवार को होश में आने पर उसने आपबीती बताई पीड़िता के पति के द्वारा दी गई लिखित शिकायत पर पुलिस ने 2 दिन बाद तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। लेकिन अभी भी किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं की है। दबंग आरोपी पीड़िता के घर आकर जबरन दबाव बना जान से मारने की धमकियां दे रहे हैं।पीड़ित महिला का परिवार दबंगों के आतंक से भयभीत है।

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com