बाँदा फूल माला पहनाकर चौकी प्रभारी सत्यवेन्द्र सिंह भदौरिया को दी गई भावभीनी विदाई

योगेंद्र प्रताप सिंह ब्यूरो चीफ

बांदा जिले के बिसंडा थाना क्षेत्र के बिलगाँव चौकी प्रभारी सत्यवेन्द्र सिंह भदौरिया का बाँदा से महोबा जनपद तबादला होने पर उनके सम्मान में आज बिलगांव चौकी पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया विदाई समारोह में उपस्थित जनप्रतिनिधियों व क्षेत्र के संभ्रांत लोगों व गरीब ग्रामीणों ने माल्यार्पण कर व मिठाई खिलाकर उन्हें विदाई दी।उपस्थित लोगों ने उनके कार्यकाल की उपलब्धियों को गिनाते हुए उनके उज्वल भविष्य की कामना के साथ भावभीनी विदाई दी।इस दौरान चौकी प्रभारी सत्यवेन्द्र सिंह भदौरिया ने कहा कि मुझे जो क्षेत्र में प्यार व सम्मान मिला उसे भुलाया नहीं जा सकता,यह मेरे जीवन की विशेष उपलब्धि है। क्षेत्र में कार्य करने में कई बार चुनौतियां आए लेकिन वरिष्ठ अधिकारियों का मार्गदर्शन हमेशा मिलता रहा। उनके बताए रास्ते पर चलने से बड़ी से बड़ी चुनौती का सामना करने में सफलता मिली। आप सबके बीच में जो सम्मान मिला उसके लिए मैं आपका आजीवन ऋणी रहूंगा ।यहाँ से जाने का गम है तथा नई जिम्मेदारी नए पद की खुशी भी।
आपको बता दें कि बिलगाँव चौकी प्रभारी सत्यवेन्द्र सिंह भदौरिया का कार्यकाल बहुत ही अच्छा रहा। क्षेत्र में शांति व्यवस्था के साथ सभी त्यौहार सौहार्द पूर्वक बीता और पुलिसिंग के हर पहलू पर सराहनीय कार्य किया। थानाध्यक्ष बिसंडा विजय कुमार सिंह ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उनके बेहतर कार्यकाल की सराहना की।
इस विदाई समारोह में समस्त पुलिस स्टाफ के साथ क्षेत्र के संभ्रांत लोगों सहित जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Subscribe to my channel


