Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव

युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने पर परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने पर परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Spread the love

*युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने पर परिजनों ने जताई हत्या की आशंका*

 

चित्रकूट: जनपद के कर्वी कोतवाली अंतर्गत कपसेठी के रहने वाले 25 वर्षीय हरिश्चंद्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत पर परिजनों ने जताई हत्या की आशंका। परिजनों का कथन है कि हरिश्चंद्र चित्रकूट में रहकर टेंट का काम किया करता था। जो की 15 दिन पहले पत्नी के बुलाने पर कबरई गया हुआ था। बताया जा रहा है कि हरिश्चंद्र की पत्नी शकुंतला दोनों की आपस में नहीं पटती थी, जिसके कारण वह कबरई में रहकर चाय पान की गुमटी का धंधा करती थी। वहीं परिजनों का यह भी कहना है कि हरिश्चंद्र की पत्नी शकुंतला का कबरई के ही किसी युवक के साथ में प्रेम संबंध था, तथा इस अवैध संबंध के चलते इसने हरिश्चंद्र को पड़ोसियों को फोन करके इसे कबरई बुला लिया। जहां पर इसकी मौत हो गई। वहीं परिजनों का यह भी कथन है कि उसके गले में तथा हाथ पैरों में निशान है जिससे यह साफ स्पष्ट होता है कि हरिश्चंद्र की पत्नी ने अवैध संबंध के चलते उसकी हत्या करवा दी है। तथा 15 दिन बाद आज उसकी पत्नी उसकी लाश लेकर यहां कपसेठी आई हुई है। जिसके साथ हरिश्चंद्र की पत्नी शकुंतला का अवैध संबंध था वह तिवारी है, और जिस गाड़ी में लाश रखकर उनके साथ में भेजा है उनसे कहा गया कि यह मेरे रिश्तेदार हैं। और इनको वहां तक छोड़ दो। जबकि हरिश्चंद्र और उसकी पत्नी दोनों पटेल कास्ट के हैं इससे साफ जाहिर होता है कि अवैध संबंध के चलते पत्नी ने ही उसकी हत्या करवा दी है ऐसा परिजनों का आरोप है। बताया जा रहा है कि हरिश्चंद्र के दो बच्चे भी हैं एक लड़का तथा एक लड़की जिनको वह अपने पीछे रोता बिलखता छोड़ गया है। जैसा भी हो पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

*जिला संवाददाता पं राजा पांडेय की खास रिपोर्ट*

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com