Breakingएक्सक्लूसिवझारखण्ड

गढवा : एक युवक द्वारा छेड़खानी करने पर 19 वर्षीय युवती ने हरिहरपुर ओपी में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई

Spread the love

 

झारखंड गढ़वा से दयानंद यादव की रिपोर्ट

हरिहरपुर ओपी क्षेत्र लोहर गढ़ा निवासी 19 वर्षीय युवती ने हरिहरपुर ओपी में एक लिखित आवेदन दिया है आवेदन में युवती ने जिक्र किया है कि केतार ग्राम के जितेंद्र मेहता पिता रामेश्वर मेहता उसके कांडी स्थित विद्यालय के आने जाने के क्रम में प्रतिदिन छेड़ा करता था उसके साथ साथ जितेंद्र मेहता का मनोबल बढ़ने लगा उन्होंने आवेदन में जिक्र किया है कि जितेंद्र का मन इस कदर बढ़ते जा रहा था कि वह विद्यालय के गेट पर जबरन हाथ पकड़ कर बात करने लगता है और जबरन शादी का दबाव करने लगा था जब युवती मना करती तो युवक उसके परिजनों को जान से मारने के लिए धमकी दिया करता था लिखे गए आवेदन में युवती ने यह भी जिक्र किया है कि युवक 26 जुलाई की शाम को युवती के घर पर आकर जबरन ले जाने लगा पर हो हल्ला के बाद वहां से धमकी देते हुए चला गया 27 जुलाई को भी ले जाने को पुनः खबर भिजवाया अंत में युवती ने तंग आकर हरिहरपुर ओपी में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है ओपी प्रभारी शौकत खान ने जानकारी देते हुए बताया कि आवेदन के आलोक में कांड संख्या 110 /021 मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com