Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव

गढवा सूर्य मंदिर निर्माण सह छठ पूजा कमिटी कांडी द्वारा कैंडल मार्च निकालकर शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि

Spread the love

झारखंड गढ़वा से दयानंद यादव की रिपोर्ट

देश के सीडीएसबिपिन रावत समेत 13 सैन्य अधिकारियों के निधन पर शुक्रवार की देर शाम कांडी में कैंडल मार्च निकल कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।

सूर्य मंदिर निर्माण सह छठ पूजा कमिटी द्वारा शहीदों की याद में कांडी पेट्रोल पंप से प्रखंड भवन तक शोक यात्रा सह कैंडल मार्च निकाला गया।उक्त कैंडल मार्च में कमिटी के पदाधिकारियों व कांडी प्रखंड के कई गणमान्य लोगों सहित सैकडों लोग शामिल हुए।

लोगों ने सभी शहीदों के तस्वीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए हाथों में कैंडल लेकर उनकी जयकारा लगा रहे थे।

इस दौरान कमिटी के अध्यक्ष कृष्णा बारी,सदस्य रविरंजन,अनुप, जयप्रकाश, विमलेश, पंकज,राजेश, कांडी मुखिया विनोद प्रसाद,भाजपा नेता रामलाला दुबे,गुड्डू सिंह,शशिरंजन दुबे,रामलखन प्रसाद,दिनेश कुमार व नीरज कुमार सिंह सहित काफी संख्या में लोग शामिल थे।

Aawaj India Live

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com