Breakingएक्सक्लूसिव

वजीरपुर राजस्थान संत के भण्ड़ारे में हजारों लोगों ने पाई प्रसादी

Spread the love

महेश चन्द्र शर्मा
वजीरपुर, खेड़े वाले बालाजी के मंदिर पर ब्रह्म लीन संत श्री नारायण दास महाराज का भण्डारा शनिवार को आयोजित किया गया।जिसमें हजारों की तादाद में भक्तजनों ने भाग लेकर प्रसादी ग्रहण की। संत के शिष्यो ने बताया कि गुरु के भण्डारे में कस्बा व आस पास के लोगों ने सुबह से काम करना शुरू कर दिया।भण्डारे में हलवाई शुक्रवार से ही कार्यरत थे।बालाजी पर राम धुनी आज भी जारी है। अखंड राम धुनी की स्थापना संत नारायण दास ने दस वर्ष पहले की थी। आज भी उनके देव लोक जाने बाद भी जारी है। भक्तों ने कहा कि संत महाराज का तेरह वर्ष का अखंड राम धुनी का संकल्प लिया था। जिस संकल्प को पूरा करने के लिए अभी राम धुनी चलेगी।लोगों का प्रसादी के लिए मोटर बाइक, जुगाड़ से दस बजे बाद आना शुरू हो गया। लोगों का जन सैलाब प्रसादी के लिए देखते ही बन रहा था। लोगों जुगाड़ की व्यवस्था बिजलीघर के पास की गई। जिसमें लोग भर भर आते जाते रहे। भक्तों ने इस भण्ड़ारे में बढ़ चढ़ कर भाग लेकर प्रसादी ग्रहण की। बालाजी के भक्तों ने दर्शन कर लोगों ने हनुमान चालीसा का पाठ किया।

Aawaj India Live

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com