फिरोजाबाद शहीदों के सरताज साहिब श्री गुरु अर्जन देव जी महाराज के शहीदी पर्व पर मीठे जल का हुआ वितरण
शहीदों के सरताज साहिब श्री गुरु अर्जन देव जी महाराज के शहीदी पर्व पर मीठे जल का हुआ वितरण

टूंडला फिरोजाबाद
शहीदों के सरताज साहिब श्री गुरु अर्जन देव जी महाराज के शहीदी पर्व पर मीठे जल का हुआ वितरण …….. क्रांतिकारी संगठन आप और हम…..
दिनांक 5/6/22 को
उत्तर प्रदेश के टूंडला बड़ा चौराहे पर सिखों के पांचवें एवं सर्व मानव जाति गुरु अर्जुन देव जी महाराज जी के शहादत पर्व पर क्रांतिकारी संगठन आप और हम राष्ट्रीय भ्रष्टाचार अपराध मुक्ति संगठन के बैनर तले विशाल मीठे रसना जल का वितरण किया गया श्री बेदी ने बताया गुरु जी का जन्म 2 मई 1563 ईस्वी में पंजाब के गोइंदवाल में श्री गुरु रामदास माता भानी जी के घर हुआ था उन्हें गुरमत की शिक्षा वर्ष 1581 में अपने नाना श्री गुरु अमरदास जी से मिली थी जो सिखों के तीसरे गुरु थे गुरु जी ने अपने जीवन काल में गरीबों के लिए बहुत सारे काम किए गुरुद्वारों में दवाखाने खुलवाना गुरु घर की गोलक की माया को गरीबों के परोपकारों के कार्यों में खर्च करना
गुरुजी की बढ़ती लोकप्रियता से क्रूर मुगल बादशाह जहांगीर ईर्ष्या करने लगा संग 1606 में जहांगीर की दमनकारी जालिम नीतियों ने गुरु अर्जन देव महाराज जी पर बड़ा जुल्म किया गुरु जी को शहीद कराने में दीवान चंदू और पृथ्वी चंद का बड़ा हाथ था और यही कारण था जालिम मुगल बादशाह जहांगीर ने शांति दे पुंज परमात्मा की जोत , शहीदों के सरताज श्री गुरु अर्जन देव महाराज जी को 1606 में लाहौर में गर्म तवे पर बिठा कर और सर पर गर्म रेता डलवा कर शहीद कर दिया था गुरु जी को जालिम हिला ना सका और परमात्मा की रजा मान कर उसका सिमरन करते हुए अकाल पुरख के चरणों में जा पहुंचे
कार्यक्रम में उपस्थिति
बी एस बेदी राष्ट्रीय अध्यक्ष , मनमिंदर सिंह राष्ट्रीय संरक्षक , कमलेश यादव , समाजसेवी मनीष यादव , समाजसेवी डॉ अनिल वार्ष्णेय , , डॉ अनुशील वार्ष्णेय , समाजसेवी टिंकू , समाजसेवी डॉ निशांत नायक , समाजसेवी रवि सक्सैना , कपिल गोल गप्पे , सोनू , आदि
अरविंद कुमार श्रीवास्तव रिपोर्ट आवाज इंडिया लाइव फिरोजाबाद

Subscribe to my channel



