Breakingएक्सक्लूसिवझारखण्ड

गढवा शंकर प्रताप देव उच्च विद्यालय हरिहरपुर के अंग्रेजी शिक्षक द्वारा रविवार को की गई संचार कौशल सह अंग्रेजी कार्यशाला का आयोजन

Spread the love

 

झारखंड गढ़वा से दयानंद यादव की रिपोर्ट

कांडी प्रखंड अंतर्गत शंकर प्रताप देव उच्च विद्यालय हरिहरपुर के एक अंग्रेजी शिक्षक श्रीवत्स गर्ग द्वारा संचार कौशल सह अंग्रेज़ी कार्यशाला का अयोजन कर सुदूरवर्ती अविकसित ग्रामीण क्षेत्र में शैक्षणिक रूप से पिछड़े विद्यार्थीयों को अवकाश के दिनों में निरंतर पढ़ाया जा रहा है।
श्रीवत्स गर्ग शंकर प्रताप देव उच्च विद्यालय हरिहरपुर में अंग्रेजी विषय से ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर के रुप में कार्यरत हैं।
श्रीवत्स गर्ग द्वारा रविवार को मझिगावां पंचायत के भेलवाखाडी प्राथमिक विद्यालय में विद्यार्थियो के वक्तित्व विकास व अंग्रेज़ी विषय के प्रति जुड़ाव के उद्देश्य से एक कार्यशाला का आयोजन किया गया।

कोवीड19 के प्रोटोकॉल का पालन करते हुए आयोजित उक्त कार्यशाला में बच्चों के बीच नि:शुल्क मास्क, चार्ट पेपर,कलर तथा पेंसिल भी उपलब्ध कराया गया।
4 घंटे तक आयोजित उक्त कार्यशाला में श्रीवत्स गर्ग द्वारा बच्चों को कॉमनिकेशन स्किल के महत्व,अंग्रेज़ी ग्रामर तथा अंग्रेज़ी में अपना परिचय देना आदि चीजों को विभिन्न प्रकार के खेलों के माध्यम से सिखाया गया।

कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद भवनाथपुर प्रखंड के बीईईओ राकेश कुमार सिंह ने कार्यक्रम की प्रशंशा करते हुए श्रीवत्स गर्ग को ढेर सारी शुभकामनाएं दीं।

बीईईओ ने कहा कि यह क्षेत्र अंग्रेज़ी में पिछड़ा हुआ है और इसका मुख्य कारण अंग्रेज़ी भाषा के प्रति डर है । श्रीवत्स जी के द्वारा चलाया जा रहा अभियान सराहनीय है।
उक्त कार्यशाला में सम्मानित शिक्षक सूर्यकांत पाण्डेय शर्मा,प्राथमिक विद्यालय भेलवाखाड़ी के प्रभारी प्रधानाध्यापक रामनाथ राम,शिक्षक रामलखन राम व लक्ष्मण राम सहित विद्यार्थी दुर्गेश कुमार प्रजापति , संस्कार कुमार , राजन कुमार , लव कुमार प्रियंका कुमारी, रूबी कुमारी , तन्नू कुमारी व मनीष कुमार सहित अन्य कई लोग उपस्थित थे।

Aawaj India Live

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com