Breakingएक्सक्लूसिवझारखण्ड

गढवा कांडी घटहुवॉ कला गॉव मे आग की चपेट में आने से आधा दर्जन लोगों का पुआल जलकर हुआ खाक

Spread the love

 

झारखंड गढ़वा से दयानंद यादव की रिपोर्ट।

कांडी थाना क्षेत्र अंतर्गत घटहुआँ कला गांव के आधा दर्जन किसानों का पुआल जल कर खाक हो गया। घटना मंगलवार तकरीबन सवा दो बजे दिन की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासी रट्टू साह, सुरेश साह, रामजी राम, मिथिलेश साह, जगन मिस्त्री एवं जयगोविंद राम का पुआल जल कर राख हो गया। उक्त सभी पीड़ित किसानों ने जानकारी देते हुए बताया कि गांव के ही राकेश कुमार राम उर्फ बब्लू राम की पत्नी- रीता देवी गुहि नामक आहर में ओरी जला रही थी। इसी दौरान पछेया हवा चलने के कारण बांध पर रखे पुआल की ढेर में भी आग की लपट आ गई, जिसके कारण 6 किसानों का पुआल पूरी तरह से जल गया
बड़ी बात तो यह कि सर्वप्रथम संतोष कुमार साह ने पुआल में आग लगते देखा। उन्होंने पुआल को जलने से रोकने के लिए काफी प्रयत्न किया। धीरे-धीरे ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई। पास में ही अवधेश गुप्ता के डीजल पम्प चालू करवाकर पाइप के माध्यम से पुआल की ढेरों में लगी आग को बुझाने की कोशिश की गई। तब तक काफी देर हो चुकी थी। इस प्रकार आधा दर्जन किसानों की पुआल जल कर राख हो गया। आग बुझाने वालों में अखिलेश गुप्ता, लखन राम, रंजीत राम सहित काफी संख्या में ग्रामीण शामिल थे।

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com