Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव

अनैतिक रूप से किसानो मजदूरों का घरेलू बिजली बिल लाखों रुपए में भेजने व जबरिया वसूली का दबाव बनाने के संदर्भ में

अनैतिक रूप से किसानो मजदूरों का घरेलू बिजली बिल लाखों रुपए में भेजने व जबरिया वसूली का दबाव बनाने के संदर्भ में

Spread the love

सेवा में श्रीमान

उप विभागीय अधिकारी
अतर्रा के माध्यम से

श्रीमान आयुक्त चित्रकूट धाम मंडल बांदा

 

विषय – अनैतिक रूप से किसानो मजदूरों का घरेलू बिजली बिल लाखों रुपए में भेजने व जबरिया वसूली का दबाव बनाने के संदर्भ में

महोदया
सादर अवगत कराना है कि बांदा जिले में ज्यादातर गांवों में घरेलू विद्युत कनेक्शन हैं जिनमें अधिकतम लोड दो तीन एलईडी बल्ब और एक दो पंखे हो सकते हैं जिसका अधिकतम लोड 200 वॉट तक माना जा सकता है जिसका बिल महीने में 50 यूनिट से भी कम होता है लेकिन विद्युत विभाग मनमानी तरीके से विद्युत बिल भेजकर वसूली करने का दबाव बनाने नोटिस जारी कर अनावश्यक दबाव बनाकर उत्पीड़न करने का काम कर रहा है।

अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि
जब 100 वॉट के बल्ब जलाये जाते थे तब बिजली बिल मात्र 200 रुपए आता था आज 5 वॉट की एलईडी जलाने से हजारों में बिल आता है आख़िर विद्युत विभाग पहले गलत था या आज गलत है

अस्तु श्रीमान जी से निवेदन है कि जनहित को ध्यान रखते हुए विद्युत विभाग द्वारा इस मनमानी व्यवस्था को तुरंत खत्म कर कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करने की कृपा प्रदान करें महान दया होगी

ज्ञापन में शामिल लोग

शालिनी सिंह पटेल
प्रदेश अध्यक्ष जनता दल यूनाइटेड

,रवींद्र कुमार भारतीय प्रदेश अध्यक्ष श्रमिक प्रकोष्ठ जनता दल यूनाइटेड

,राजेश कुमार अनुरागी कार्यवाहक जिला अध्यक्ष जेडीयू, ,आरती सिंह , श्रीराम ,उदयराज श्रवण ,शालिनी सविता शिवकली ,रामानुज त्रिपाठी देवराज नत्थू ,लालाराम पवन कुमार ,लवलेश भारतीय भास्कर ,उर्मिला यादव आदि

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com