जन अधिकार पार्टी सुप्रीमो पप्पू यादव का सहरसा स्टेडियम परिसर में एक दिवसीय महा धरना
जन अधिकार पार्टी सुप्रीमो पप्पू यादव का सहरसा स्टेडियम परिसर में एक दिवसीय महा धरना

*संवाददाता :-* विकास कुमार सहरसा (बिहार)।
*स्टोरी :-* जन अधिकार पार्टी सुप्रीमो पप्पू यादव का सहरसा स्टेडियम परिसर में एक दिवसीय महा धरना।
*एंकर :-* बिहार के सहरसा में आज बुधवार 5 जुलाई को एम्स निर्माण,एयर पोर्ट, ओवर ब्रिज को लेकर जाप सुप्रीमो सह पूर्व सांसद पप्पू यादव के आह्वान पर जाप के कार्यकर्ताओं के द्वारा सहरसा के स्टेडियम परिसर के बाहर एक दिवसीय महाधरना का कार्यक्रम आयोजत किया गया।इस महाधरना के कार्यक्रम में सहरसा के जिलाध्यक्ष रंजन यादव,सुपौल के जिलाध्यक्ष मोहन मंडल,मधेपुरा के जिलाध्यक्ष नवीन कुमार चौधरी सहित कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे।
वहीं इस महाधरना कार्यक्रम में शामिल जाप पार्टी के सहरसा के जिलाध्यक्ष रंजन यादव ने कहा कि कोशी के आज तीनो जिलाध्यक्ष के साथ जनाधिकार पार्टी एक दिवसीय धरना पर बैठी हुई है ।हमलोगों का मुख्य मांग है सहरसा में एम्स,एयर पोर्ट और ओवर ब्रिज का निर्माण होनी चाहिए। कोशी और सीमांचल को विसेस पैकेज मिलना चाहिए।और सरकार डोमिसाइल नीति को लागू करे।इन पांच मांगों को लेकर जन अधिकार पार्टी आज धरना पर बैठी हुई है।इसमें सहरसा,सुपौल, मधेपुरा के कार्यकर्ता धरना पर बैठे हुए हैं।जबतक इन पांच मांगों को सरकार नहीं मानेगी तबतक हमलोग आंदोलन करते रहेंगे।उन्होंने ये भी कहा कि आगामी 16 तारीख को NH जाम करेंगे और 23 तारीख को चक्का जाम करने का काम करेंगे।
सुपौल के जनाधिकार पार्टी के जिलाध्यक्ष मोहन मंडल ने कहा कि हमलोग धरना पर बैठे हैं जो सहरसा में एम्स का निर्माण हो ओवर ब्रिज का निर्माण हो एयर पोर्ट का निर्माण हो।और सरकार जो डोमिसाइल नीति लायी है उसको खत्म करे। कोशी और सीमांचल इलाका जो है वह गरीब इलाका है ,कोशी पीड़ित इलाका है,यहां गरीब मजदूरों की संख्यां अधिक है।यहां आयरन युक्त पानी है जिसके चलते टीबी ,दम्मा ,केंसर की बीमारी होती है।पैसे के अभाव में लोग इलाज नहीं करवा पाते है।जिसक चलते उनकी मृत्यु हो जाती है।इसलिए सहरसा में अगर एम्स की सुविधा हो जाती है तो गरीब लोगों को बहुत लाभ मिलेगा।
वहीं धरना पर बैठे मधेपुरा के जनाधिकार पार्टी के जिलाध्यक्ष नंद कुमार चौधरी ने कहा की खासकर कोशी के विकास के लिए जो चार पांच मांगे है,हम सरकार से चाहते हैं ये मुख्य मांग को पूरा करें।यदि आप नहीं मानियेगा चाहे भारत सरकार हो या बिहार सरकार हम आपके सरकार के बारे में नहीं कहते है सबका ऐम ऎल ऐ एमपी यहां है आप लड़िये हमलोग आपके साथ है।उन्होंने ये भी कहा जबतक आप मांग पूरा नहीं करेंगे तबतक चरण बध आंदोलन हमलोग करते रहेंगे।16 तारीख को NH जाम करेंगे और 23 तारीख को चक्का जाम करेंगे।कटेंगे मरेंगे मांग लेकर रहेंगे।
Subscribe to my channel



