बाँदा बजरंग दल द्वारा किया गया रक्तदान शिविर का आयोजन

योगेंद्र प्रताप सिंह ब्यूरो चीफ

आज दिनांक 25/11/2021 दिन गुरुवार को विश्व हिन्दू परिषद जिला बांदा युवा शाखा बजरंग दल द्वारा आयोध्या में शहीद हुए कारसेवकों की याद में प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी *हुतात्मा दिवस* के अवसर पर जिला अस्पताल प्रांगण में ब्लड बैंक में *रक्तदान शिविर* का आयोजन किया गया।
सर्वप्रथम ब्लड बैंक प्रभारी एस०के० बाजपेई तथा वि०हि०प० जिलाध्यक्ष चंद्रमोहन बेदी जी द्वारा फीता काटकर शिविर का शुभारंभ किया।
बजरंग दल के विभाग संयोजक चन्द्रप्रकाश जी द्वारा बताया गया कि बजरंग दल द्वारा प्रतिवर्ष रक्तदान किया जाता है इसी क्रम में जिला बांदा द्वारा लगभग 10 कार्यकर्ताओं द्वारा 10 यूनिट रक्तदान किया गया तथा 17 रक्तदानियों ने अपना रजिस्ट्रेशन भी करवाया है।
सर्वप्रथम जिला संगठन मंत्री चंद्रिका दीक्षित जी जिला अध्यक्ष चंद्रमोहन बेदी जी नगर मंत्री सुमित कुमार सोनी नगर सह संयोजक सचिन सोनकर तिंदवारी नगर अध्यक्ष संजय प्रजापति तथा रवि कुमार द्वारा रक्तदान किया गया।
इस दौरान प्रमुख रुप से वि०हि०प० के जिला संरक्षक डॉ सुरेंद्र भटनागर जिला उपाध्यक्ष दिनेश सिंह जिला मातृशक्ति संयोजिका सुबोधिनी भटनागर जिला धर्म प्रसार प्रमुख विमल निगम मठ मंदिर प्रमुख शांतन चतुर्वेदी सुजीत कुमार नवल प्रजापति देवराज राजपूत प्रियांशु शिवहरे राहुल शिवहरे राज रैकवार राहुल सागर राजू चौरसिया आदि उपस्थित रहे।

Subscribe to my channel

