हरदोई मकान से नगदी सहित 25 लाख की चोरी की वारदात से इलाके में सनसनी

अनूप कटियार हरदोई रिपोर्ट
हरदोई: कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के गरीब पुरवा चौराहा पर मकान में हुई चोरी, देर रात चोरों ने अनिल कुमार के खाली मकान को बनाया निशाना, मौका पाकर चोरों ने लगभग 25 लाख का माल चोरी कर लिया। मकान मालिक अनिल कुमार ने बताया कि वह अपने निजी काम से अपने गांव पचकोहरा गए हुए थे, रात में घर में कोई नहीं था चोरों ने घर को निशाना बनाते हुए उनके घर से लगभग 25 लाख का माल पार कर दिया। चोरी की सूचना पर इलाके में सनसनी मच गई, घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाली देहात पुलिस व क्षेत्राधिकारी नगर विकास जायसवाल ने घटनास्थल का बारीकी से जायजा लिया, तथा आसपास के लोगों से भी चोरी की घटना के बारे में जानकारी ली। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी नगर विकास जायसवाल ने बताया कि वे मौके पर गए थे घटना के खुलासे के लिए दो टीमों का गठन किया गया है, जल्द ही चोरी का खुलासा कर दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाएगी, और दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा, पुलिस की दो टीमें जाँच कर चोरी की घटना में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी में जुटी है।

Subscribe to my channel



