Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव

मथुरा मथुरा में नहर के पानी से सौ एकड़ फसल हुई जलमग्न

मथुरा में नहर के पानी से सौ एकड़ फसल हुई जलमग्न

Spread the love

मथुरा

मथुरा में नहर के पानी से सौ एकड़ फसल हुई जलमग्न,कांग्रेस के पदाधिकारियों ने निरीक्षण कर सरकार से की मुआवजा देने की मांग

मथुरा फराह क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव में महूवन के खेतों में नहर व बंबा का पानी भर जाने के कारण गेहूं,की फसलें पूरी तरह बर्बाद हो गयी यहां पर नहरों वा बंबाओ के पानी से सौ एकड़ फसल जल मग्न हो गई है। खेतों में नहर का पानी भर जाने के कारण गेहूं की फसलें बर्बाद हो गई है। मथुरा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष चौधरी भगवान सिंह वर्मा एडवोकेट ने नहर व बंबाओ के पानी से नष्ट हुई गेहूं की फसल का मौके पर जाकर जायजा लिया। नहर व बंबाओ मे ओभर पानी आ जाने के कारण सबसे ज्यादा नष्ट फसल फरह क्षेत्र के अंतर्गत आनेवाले क्षेत्र गांव महूंवन इलाके के खेतों की फसल नष्ट हुई हैं यहां नहर व बंबाओ के पानी से सौ एकड़ फसल नष्ट हो गई है। जिसकी वजह से किसानों को काफी नुकसान हुआ है। यहां के करीब एक दर्जन से ज्यादा किसानों के खेतों में पानी भरा नजर आ रहा है। जिधर देखो उधर पानी ही पानी नजर आ रहा है जिलाध्यक्ष चौधरी भगवान सिंह वर्मा एडवोकेट ने बताया कि जमीनी हकीकत जानने के बाद उन्होंने सरकार से किसानों को किस तरह मुआवजा दिया जाए। मथुरा कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि

भाजपा सरकार का कोई भी प्रतिनिधि तथा भाजपा नेताओं का कोई भी सांसद विधायक तथा पदाधिकारी ने मौके पर जाना उचित नहीं समझा आज किसान माइनर के पानी से लाखों की फसल नष्ट हो गई लेकिन प्रशासन का कोई प्रतिनिधि ने अभी तक मौके पर जाना उचित नहीं समझा कांग्रेश पार्टी हमेशा किसानों व्यापारी दलित बेरोजगारों के साथ मजदूर के साथ कंधे से कंधे मिलाकर कदम से कदम मिलाकर साथ खड़ी है लेकिन भाजपा सरकार ने इस देश को और प्रदेश को तथा किसानों व्यापारी परिवार और मजदूरों तथा कानून व्यवस्था को ध्वस्त कर दिया है जिसका जवाब जनता सन 2024 के चुनाव में देगी और भाजपा को जड़ से उखाड़ फेंकेगी पीड़ित किसानों को फसल का उचित नहीं दिया गया तो जिला कमेटी किसानों के साथ आकर जिला मुख्यालय पर धरना देगी उसकी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी । ठाकुर नरेश पाल सिंह जसावत ने कहा भाजपा सरकार ने हमेशा किसानों के साथ सौतेला व्यवहार किया है भविष्य में भाजपा को उखाड़ फेंकने के लिए किसान अग्रणी भूमिका निभाएंगे और किसानों को जलभराव से हुई फसल को तुरंत दिया जाए वर्तमान मे चल रही भाजपा सरकार मे बॉलीवुड की लोकप्रिय अभिनेत्री व मथुरा से सांसद हेमा मालिनी व बलदेव विधायक ,गोवर्धन विधायक द्वारा अभी तक इन खेतों का जायजा लिया गया है और उन्होंने कहा कि जिले के प्रशासनिक अधिकारी मौके पर आकर बर्बाद हुई फसल का आकलन करें। ताकि किसानों को बर्बाद हुई फसल का मुआवजा में सके इस मौके पर ठाकुर नरेश पाल सिंह जसावत ,अश्वनी शुक्ला , एडवोकेट पंकज चौधरी ,सुरेंद्र शर्मा एडवोकेट , नेत्रपाल सिंह एडवोकेट, गंगा प्रसाद ,लक्ष्मण सिंह ,सुंदर सिंह दिसंबर ,पाला पहलवान ,पप्पू सिंह, बनवारी ,चतुर सिंह आदि उपस्थित रहे

फिरोजाबाद से अरविंद कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट

Aawaj India Live

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com