सुपौल प्रेस दिवस पर DM, महेंद्र कुमार, ने पत्रकारों को शुभकामनाएं दी

रिपोर्ट:-बलराम कुमार सुपौल बिहार।
एंकर:-मामला सुपौल जिला सदर स्थित प्रेस क्लब भवन में प्रेस दिवस के मौके पर DM, महेंद्र कुमार, द्वारा पत्रकारों को शुभकामनाएं देने की है। जिला प्रेस क्लब भवन में एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
जिसमें DM- महेंद्र कुमार, एवं DDC- DPRO-सहित प्रेस प्रतिनिधियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
DM, महेन्द्र कुमार ने बताया कि वर्तमान समय में प्रेस की भूमिका काफी बढ़ गई है।
मीडिया को लोकतंत्र का प्रहरी कहा जाता है।
19 वीं शताब्दी के शुरुआत से मीडिया के बढते प्रभाव व संभावना को देखते हुए उसे लोकतंत्र के स्तंभ के रूप में देखा जाने लगा।
वहीं शुभकामनाएं देने के साथ ये भी बताया की यहां पदाधिकारियों द्वारा सभी की समस्या सुनी जाती है।
पत्रकारों की भी समस्या सुनी जाएगी।
मौके पर भरत कुमार झा, अमिताभ, अमरेंद्र कुमार अमर, तपेश्वर मिश्रा, प्रवीण गोविंद, रंजीत कुमार, राजीव कुमार झा, दयानंद भारती, मोहन प्रकाश, अजय कुमार सिंह, रामचंद्र मेहता,नज़ीर आलम,अन्य दर्जनों मिडिया कर्मी मौजूद थे।
बाईट:-महेंद्र कुमार, DM, सुपौल।

Subscribe to my channel



