बाँदा जिलाधिकारी ने गौवंश को कोर्ट पहनाकर की अनूठी पहल

योगेंद्र प्रताप सिंह ब्यूरो चीफ

बाँदा, विपरीत मौसम की सबसे ज्यादा मार गरीब आदमी और पशुओं पर पड़ती है। ठंड का मौसम अपने पूरे शबाब पर है। गरीब आदमी के लिए तो सरकार और स्थानीय प्रशासन सेल्टर होम या अलाव का इंतजाम कर देते हैं लेकिन पशुओं की सुध कौन ले।इसी बात को ध्यान में रखते हुए बांदा में विश्व हिंदू महासंघ गौ रक्षा समिति द्वारा हटेटि पुरवा गौशाला में गौ गोवंश को कोर्ट पहनाने का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिलाधिकारी बांदा अनुराग पटेल द्वारा गौवंशों को गुड खिलाकर कोर्ट बनाया गया। जिलाधिकारी अनुराग पटेल द्वारा अपने संबोधन में गोवंश के रखरखाव की उचित व्यवस्था एवं प्रबंधन करने पर विशेष बल दिया गया तथा जिम्मेदार अधिकारियों को जिलाधिकारी द्वारा पशुओं के संरक्षण के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए।DFO श्री संजय अग्रवाल द्वारा भी गौ वंशों को कोट पहनाए गए एवं गुड़ खिलाने का कार्य किया गया।
जिलाधिकारी अनुराग पटेल द्वारा गोवंश के रख रखाव की उचित व्यवस्था एवं प्रबंध करने के अधिकारियों को निर्देश दिए गए।इसके उपरांत DFO श्री संजय अग्रवाल ने कहा कि गोवंश को ठंड से बचाने के लिए एवं खाने पीने आदि की व्यवस्था अच्छी तरह से सुनिश्चित कराए जाने के अंतर्गत विशेष ध्यान रखा जाए।वही दूसरी तरफ विश्व हिंदू महासंघ गौ रक्षा समिति के जिलाध्यक्ष महेश प्रजापति ने कहा की गोवंश की सुरक्षा के लिए काफी सारे प्रबंध किए जा रहे है एवं गौवंश की उचित व्यवस्था करना सुनिश्चित किया जा रहा है। जिससे गौवंश को कोई भी दिक्कत न हो।
इस अवसर पर जिलाधिकारी बांदा श्री अनुराग पटेल, DFO श्री संजय अग्रवाल, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ० एस पी सिंह, नगरपालिका ई ओ श्री बुद्धि प्रकाश यादव, विश्व हिंदू महासंघ गौ रक्षा समिति जिलाध्यक्ष महेश प्रजापति,जिला मीडिया प्रभारी मितेश कुमार,नगर मीडिया प्रभारी रजनीश प्रजापति एवं अन्य समस्त लोग उपस्थित रहे।

Subscribe to my channel

