गढवा बाल दिवस एवं झारखंड के स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर रपुरा मझिगावॉ के फुटबॉल मैदान में 4 टीमों के बीच फुटबॉल मैच खेलाया गया

झारखंड गढ़वा सेदयानंद यादव की रिपोर्ट।

गढ़वा जिला के कांडी प्रखंड अंतर्गत रपुरा मझिगावॉ के फुटबॉल मैदान में 4 टीम कवलदाग,लुका,मझिगावॉ एवं हरिहरपुर के बीच फुटबॉल मैच खेलाया गया एवं साथ में एथलेटिक प्रतियोगिता कराया गया जिसका विजेता गढ़वा जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे।
जिसमे मझिगावॉ एवं कवलदाग के टीम बराबरी पर रहा और हरिहरपुर टीम को लुका टीम ने तीन गोल से पराजित किया।
यह मैच आजाद फुटबॉल क्लब हरिहरपुर संयोजक लक्ष्मण राम के द्वारा खेलाया गया गया। जिसका मुख्य अतिथि समाजसेवी सह हरिहरपुर पंचायत के युवा भावी मुखिया प्रत्याशी शशि शेखर साहू थे।
शशि शेखर साहू ने कहा कि हम युवाओं को खेल के जरिए आगे बढ़ाने के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे और बच्चों को भविष्य को संवारने के लिए मैं आर्थिक सहयोग भी करूंगा।
शशि शेखर साहू उर्फ मिंटू जी ने सभी चारो टीम के खिलाड़ियों एवं सम्मानित लोगों को पेन देकर सम्मानित किया।
Subscribe to my channel



