Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव

रायबरेली अवैध असलहा लगाकर डांस करते युवक का वीडियो वायरल,दो गिरफ्तार

Spread the love

योगेंद्र प्रताप सिंह ब्यूरो चीफ

रायबरेली। ऊँचाहार के ब्रहमजीत पुर मजरे हमीदपुर बड़ागांव गाँव में बीती 18 तारीख को जन्मदिन कार्यक्रम के दौरान कमर में अवैध असलहा लगाकर डांस करते एक युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, पुलिस ने मामले में दो युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
ज्ञात हो कि बीती 18 तारीख को गांव में एक व्यक्ति के घर पर जन्मदिन कार्यक्रम के दौरान आरकेस्ट्रा का आयोजन किया गया था, जिसमें डांस करते एक युवक कमर में अवैध असलहा लगाये हुए था, जिसका वीडियो बनाकर किसी ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और दो लोगों को गिरफ्तार कर कोतवाली लायी।जिन्हें कार्यवाही करते हुए जेल भेजा है।
कोतवाल शिवशंकर सिंह ने बताया अवैध असलहे के साथ वायरल वीडियो मामले में सचिन कुमार व भोले माली निवासी ब्रहमजीत पुर को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com