सहरसा भीषण आग लगने से लाखों से अधिक के संपत्ति जलकर राख

*सहरसा संवाददाता सुभाष राम*
*इस वक्त की बहुत बड़ी खबर बिहार से*
सहरसा जिला के पतरघट प्रखंड अंतर्गत
पस्तपार पंचायत के लहौना बस्ती में चुल्हे से निकली चिंगारी से एक घर में आग लग गई।वहीं लगी आग ने अपने चपेट में 15 घरों को जलाकर राख कर दिया। आग की चपेट में आने से बकरी बकरा सहित दो गाय जल गया। तथा एक युवक मो.अरशद बुरी तरह जख्मी हो गया। मो.इस्माइल का घर के लोग चुल्हे पर खाना बनाकर खापीकर बहियार चला गया था। मार्ग से गुजर रहे राहगीरों ने धधकते आग को देख हल्ला किया। दोपहर का समय रहने के कारण लोग काम रोजगार में निकले थे। जब तक लोग जमा होते तब तक आग बेकाबू हो चूका था। स्थानीय लोगों ने सौरबाजार थाना को सूचना दिया। सूचना पर पहुंचा छोटा दमकल एवं स्थानीय लोगों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया
घर सहित खाने पीने का गेहूं, चावल, मक्काई , कपड़ा बर्तन, फर्नीचर जलकर बर्बाद हुआ। 15 से 20 लाख की क्षति हुई। इस मौके पर पहुंचे जिप सदस्य डा.मिथिलेश कुमार राणा उर्फ मुन्ना यादव, पस्तपार पंचायत के मुखिया पति मंटू यादव, पप्पू यादव सरपंच पति अरविंद यादव , एवं बहुत सारे गणमान्य व्यक्ति के मौजूद थे स्थानीय लोगों ने अंचलाधिकारी को सूचना दिए सरकारी स्तर पर सहयोग दिलाने की मांग किया।

Subscribe to my channel



