Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव

हरदोई हरदोई प्रेस क्लब ने बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुँचाई राहत सामग्री

Spread the love

अनूप कटियार हरदोई रिपोर्ट
.
*#हरदोई-* जिले की सवायजपुर तहसील जो कि पांच नदियों से घिरी हुई है। यहां हर वर्ष बाढ़ की समस्या से सैकड़ों परिवारों के हज़ारों लोग प्रभावित होते हैं। लेकिन आज तक किसी भी जनप्रतिनिधि व प्रशासनिक अधिकारी ने इन इलाकों को विकसित करने की जहमत नहीं उठाई। आज भी पिछले चार दिनों से गर्रा नदी का रौद्र रूप देखने को मिल रहा है। जिसकी जद में सैकड़ों परिवारों के हज़ारों लोग प्रभावित हुए है।जिनको अभी तक किसी भी प्रकार की राहत सामग्री नही मुहैया कराई गई।

जिस क्रम में आज हरदोई प्रेस क्लब के पदाधिकारियों द्वारा नाव से जोखिम भरा सफर तय करके टापू बने गांवों में पीड़ितों को राहत सामग्री मुहैया कराई गई।

हरदोई प्रेस क्लब के अध्यक्ष हरिश्याम बाजपेयी के निर्देशन में आज उपाध्यक्ष आकाश शुक्ला, कोषाध्यक्ष सौरभ त्रिपाठी, महासचिव संजीव आनंद व सदस्य आदर्श गुप्ता के द्वारा लंच पैकेट जिसमें पूड़ी सब्जी व मिठाई मौजूद थी, उन्हें वितरित किया गया। जब तक ये क्षेत्र बाढ़ प्रभावित रहेंगा तब हरदोई प्रेस क्लब निरंतर पीड़ितों को राहत प्रदान करता रहेगा। ऐसे में अभी तक यहां किसी भी जनप्रतिनिधि का न पहुंचना व प्रशासनिक अमले की इस ओर हीलाहवाली पूरे सिस्टम पर एक बड़ा सवाल जरूर खड़ा कर रहा है।

Aawaj India Live

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com