गढवा भावी मुखिया प्रत्याशी के पति सह युवा समाजसेवी मनोज कुमार ने मझिगावॉ के मैदान मे फिता काटकर युवाओं को फुटबॉल प्रदान कर मैच की शुरूआत की

झारखंड गढ़वा से दयानंद यादव की रिपोर्ट।

कांडी युवाओं में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने को लेकर कांडी प्रखंड क्षेत्र अन्तर्गत मझिगावॉ गांव के खेल मैदान में शनिवार को युवा समाजसेवी सह मझिगावॉ पंचायत से भावी मुखिया उमीदवार शकुंतला देवी के पति मनोज कुमार ने सैकडो युवाओं के बीच दो फूटबॉल प्रदान कर खिलाडियो को प्रोत्साहित किया।
फुटबॉल पा कर सभी युवा प्रसन्न होते हुए एक साथ जोरदार तालियों से मनोज कुमार का अभिवादन किया। यह मैच आजाद फुटबॉल क्लब द्वारा चार टीम को खेलाया गया जिसमे कवलदाग,रपुरा हरिहरपुर एवं महुआधाम टीम शामिल था।
फुटबॉल क्लब का संरक्षक श्री लक्ष्मण राम थे एवं रेफरी की भूमिका राजेश शर्मा एवं मझिगवां पंचायत के दो नंबर वार्ड सदस्य के पति जितेंद्र कुमार ने निभाया।
इस मौके पर खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए मनोज कुमार ने कहा कि कांडी
प्रखंड के खिलाडिय़ों की खेल प्रतिभा को दबने नहीं दिया जाएगा। जरूरत पड़ी तो प्रखंड के होनीहार खिलाड़ियों को जिला से लेकर राज्य स्तर तक ले जाने में उन्हें भरपूर मदद दी जाएगी।
मौके पर- , वीरेंद्र कुमार, रंजन कुमार, सत्येंद्र कुमार, गोरख कुमार, कमलेश कुमार, रामप्रवेश रवि, दिनेश कुमार सहित कई अन्य लोग भी उपस्थित थे।

Subscribe to my channel



