गढवा कांडी मझिगवां में अज्ञात बदमाशों द्वारा राजेंद्र चौधरी को घर को जलाया गया एवं ईटा को दीवार को गिराया गया

झारखंड गढ़वा से दयानंद यादव रिपोर्ट।
गढ़वा जिला के कांडी प्रखंड अंतर्गत हरिहरपुर पंचायत के स्वर्गीय मनेही चौधरी के पुत्र राजेंदर चौधरी ने मझिगवां पंचायत के टोला महुआधाम में जमीन खरीद कर अपना घर बनाया था जिसमें राजेंद्र चौधरी ने अपने पूरे परिवार के साथ उस घर में रह रहा था लेकिन कुछ अज्ञात बदमाशों ने बुधवार की रात्रि में लगभग 10:00 बजे राजेंद्र चौधरी के घर पहुंच जिस रूम में राजेंद्र चौधरी एवं उनके पूरे परिवार सो रहे थे उस रूम में दरवाजा को बाहर से लॉक लगाकर पूरे परिवार को बंद कर दिया गया एवं बदमाशों ने घर में आग लगा दिया और तीन रूम पक्का डोर लेवल तक था उसको दीवार को भी गिरा दिया गया पूरे परिवार ने बंद कमरे से शोर मचाने लगा उसके बाद पड़ोसी लोगों ने लोग को बाहर से लॉक आकर खोला तब तक पूरे बदमाश भाग चुके थे।
राजेंद्र चौधरी ने बताया कि हम लोग किसी परिवार ने उन लोगों का चेहरा नहीं देखा क्योंकि हम लोग को अंदर में बंद कर दिया गया था लेकिन आवाज के माध्यम से उन लोगों को मैं पहचान कर लिया हूं। उन्हीं लोगों से मैं जमीन लेकर एग्रीमेंट कर आया हूं वही लोग पूरे परिवार के साथ हैं जिनका नाम अंबिका चौधरी, चंदन चौधरी, अनुज चौधरी, अशोक चौधरी, मनोज चौधरी, युगेश चौधरी तथा अन्य लोग थे जिनका मैं पहचान नहीं कर पाया।

Subscribe to my channel



