Breakingएक्सक्लूसिवबिहार

सुपौल रॉकी खाद बीज भंडार, औरलाहा को किया गया सील

Spread the love

 

रिपोर्ट:-बलराम कुमार सुपौल बिहार।

एंकर:-मामला सुपौल जिला के त्रिवेणीगंज अनुमंडलीय मुख्यालय अंतर्गत औरलाहा पंचायत स्थित रॉकी खाद बीज भंडार के द्वारा किसानों से यूरिया का ज्यादा कीमत वसूलने के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर किया गया सील।
SDM, एस जेड हसन, ने बताया की सूचना मिली की औरलाहा पंचायत में रॉकी खाद बीज भंडार के द्वारा किसानों से यूरिया खाद का कीमत ज्यादा वसूला जा रहा है।
बाद ASDM, प्रमोद कुमार,और BAO, अभय चौधरी, को जाँच करने का आदेश दिया गया।
जाँच के दौरान पाया गया की रॉकी खाद बीज भंडार, के मालिक रंजन यादव, के द्वारा किसानों से यूरिया खाद का कीमत ज्यादा वसूला जा रहा है जो सरासरी गलत है।
साथ हीं पोस मशीन का गलत उपयोग कर रहा था।
जबकि यूरिया खाद किसानों को बेचने के लिए -320-बोरी दिया गया था।
जो कुल-43-बोरी हीं पाया गया।
इस दौरान जाँच कर रॉकी खाद बीज भंडार, के मालिक रंजन यादव, पर त्रिवेणीगंज थाना में -32/2022- मुकदमा दर्ज किया गया है।
साथ हीं दुकान को सील कर दिया गया है।
आखिर खाद दुकानदार किसानों से ज्यादा रुपए क्यों वसूल रहे हैं।
एक तरफ अन दाता किसान खाद के लिए वैसे भी परेशान हैं।
खाद के लिए किसान दर दर भटक रहे हैं।
ऊपर से खाद दुकानदार हैं की किसान से मजबूरी का फायदा उठा रहे हैं।

बाईट:-एस जेड हसन, SDM, त्रिवेणीगंज।

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com