Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिवबाँदा

बाँदा बांग्लादेश में हिन्दू परिवारों व हिन्दू धार्मिक स्थलों पर जिहादियों द्वारा निरंतर हो रहे हमलों के विरोध में बजरंग दल ने फूंका पुतला व सोंपा ज्ञापन

Spread the love

योगेंद्र प्रताप सिंह ब्यूरो चीफ

आज विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल जिला बांदा द्वारा बांग्लादेश में हो रहे हिन्दू परिवारों व हिन्दू धार्मिक स्थलों पर जिहादियों द्वारा किये जा रहे हमले के विरोध में महामहिम राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन सौंपा तथा बांग्लादेश तथा आतंकवाद का पुतला दहन किया।
सर्वप्रथम विश्व हिन्दू परिषद तथा बजरंग दल के पदाधिकारी अशोक लाट चौराहें में एकत्रित हुए तथा आतंकवाद तथा बांगलादेश सरकार मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए बांग्लादेश तथा आतंकवाद का पुतला फूंका।
इस दौरान विहिप जिलाध्यक्ष चन्द्रमोहन बेदी ने बताया कि बांग्लादेश देश मे केवल पिछले 10 दिनों में 150 से अधिक माँ दुर्गा के पूजा मण्डप नष्ट कर दिए। 362 से अधिक मूर्तियां ध्वस्त कर दी हजारों हिंदुओं के घरों और दुकानों पर हमला करके लूटा गया।
विहिप भारत सरकार से यह अपील करता है कि वे अपनी पूरी ताकत से बांग्लादेश सरकार पर दबाव बनाएं जिससे वह हिंदू समाज की सुरक्षा सुनिश्चित करने के अपने दायित्व को पूरा कर सके।
जिला संगठन मंत्री चन्द्रिका दीक्षित ने बताया कि 1951 में पाकिस्तान में हिन्दुओ की जनसंख्या 22%थी,बांग्लादेश के निर्माण के समय 1971 में 18% थी जो अब घटकर मात्र 7% रह गई है इससे इससे सिद्ध होता है की बांग्लादेश के निर्माण के बाद भी वहां पर हिंदुओं पर अत्याचार का सिलसिला रुका नहीं अपितु तेजी से बड़ा है इस पर सरकार को ठोस कदम उठाना चाहिए।
इस दौरान प्रमुख रूप से विभाग अध्यक्ष अशोक कुमार विभाग सेवा प्रमुख पवन सिंह विभाग संयोजक चंद्र प्रकाश जिला उपाध्यक्ष दिनेश सिंह जिला उपाध्यक्ष पलक मिश्रा जिला मंत्री पुष्पेंद्र सिंह जिला सह मंत्री रामप्रताप सोनी जिला सह मंत्री दीपू दीक्षित राकेश चौरसिया अमर भगत सुरजीत महेंद्र चौहान महावीर कुशवाहा सुमित कुमार सोनी फूल सिंह विश्राम कुमार धुरिया संजय साहू करन सोनकर देवराज बजरंगी सूरज विश्वकर्मा सोम प्रकाश राजबहादुर लखेरा राजू चौरसिया पप्पू सोनी गोविंद गुप्ता अरविंद गुप्ता लक्ष्मीकांत गुप्ता आदि सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com