Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिवबाँदा

बाँदा दलदल भरी सड़कों से स्कूल जाने को मजबूर स्कूली बच्चे

Spread the love

योगेंद्र प्रताप सिंह ब्यूरो चीफ

बाँदा जिले के बिसंडा विकासखंड के इटवा गांव में सड़कों का हाल बेहाल है कीचड़ से सनी सड़कों पर स्कूली बच्चे चलने को मजबूर हैं। इटवा ग्राम पंचायत के भूतपूर्व ग्राम प्रधान व सचिव की मनमानी के चलते स्कूली बच्चों सहित ग्रामीण खासे परेशान हैं। घर से निकलता गंदा पानी सड़कों पर भरा है। ग्राम प्रधान द्वारा सड़क का निर्माण करवाते वक्त घरों से गंदा पानी निकासी को नालिया नहीं बनवाई गई। जिसके कारण घरों का गंदा पानी सड़कों पर भरा रहता है। स्कूल आते जाते बच्चे गंदे पानी में गिर जाते हैं। जिसके कारण उनकी ड्रेस खराब हो जाती है। स्कूली बच्चों को स्कूल आवागमन में भारी परेशानी उठानी पड़ रही है।ग्रामीणों ने बताया कि निकासी के मुख्य मार्ग में गंदगी फैले होने से संक्रमण फैलने का अंदेशा रहता है इसी से गुजर कर महिला पुरूष खेत व बाजार जाते है। इस संबंध में स्कूल के शिक्षक व छात्र सहित ग्रामीणों ने कई बार ग्राम प्रधान को अपनी परेशानी बता चुके हैं। इसके बाद भी जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे हैं। गांव में सफाई कर्मचारियों द्वारा सफाई न होने से चारों ओर कूड़े का ढेर लगा है।जिसका खामियाजा स्कूली बच्चों सहित ग्रामीणों को भुगतना पड़ता है।

Aawaj India Live

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com