Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव

हरदोई : वोटर को आत्महत्या के लिए उकसाने वाले बीडीसी व प्रधान के गिरेबान तक नही पहुँच सके पुलिस के हाँथ

Spread the love

अनूप कटियार हरदोई रिपोर्ट
.
**मृतक के भाई व परिजनों ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार**
.
*#हरदोई:* सांडी थाना क्षेत्र में बीडीसी व प्रधान की पिटाई से क्षुब्ध होकर आत्महत्या करने के मामले में पुलिस शिथिलता बरत रही है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि विपक्षियों की मिलीभगत से पुलिस मामले पर पर्दा डाल रही है और एफआईआर से बीडीसी व ग्राम प्रधान का नाम निकालने के प्रयास किए जा रहे हैं। मृतक के भाई राजीव व अन्य परिजनों ने आज एसपी अजय कुमार से मुलाकात कर न्याय की गुहार लगाई है।

सांडी थाना क्षेत्र के ग्राम बखरिया निवासी राजू पुत्र घनश्याम ने पुलिस अधीक्षक को प्रेषित शिकायती पत्र में बताया है कि विगत पंचायत चुनाव में वोट ना देने की वजह से बीडीसी विनोद कुमार व ग्राम प्रधान विमल किशोर के अलावा विनय कुमार अन्नू ने उसके भाई संजीव को बुरी तरह से मारा पीटा था, जिससे आहत होकर संजीव ने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने प्रकरण से संबंधित मुकदमा अपराध संख्या 0575/2021 धारा 306 के तहत दर्ज कर लिया।

आत्महत्या के लिए उकसाने जैसी गंभीर धारा होने के बावजूद भी पुलिस के हाथ आरोपियों के गिरेबान तक नहीं पहुंच सके। शिकायतकर्ता का आरोप है की ग्राम प्रधान व बीडीसी के दबाव में पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है, और मुख्य आरोपियों के नाम निकालने के प्रयास भी किए जा रहे हैं। इसके लिए बीडीसी व प्रधान शिकायतकर्ता के ऊपर अनैतिक दबाव भी बना रहे हैं। जिससे वह परेशान है। मृतक के भाई राजीव ने अपने परिजनों के साथ पुलिस अधीक्षक के दफ्तर से न्याय की गुहार लगाते हुए निष्पक्ष विवेचना की मांग की है।

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com