मधेपुरा : जिला परिषद सदस्य नूतन कुमारी आर्यन को एसडीएम ने प्रमाण पत्र सौंपा

मधेपुरा से कविता कुमारी की खास रिपोर्ट
मधेपुरा:- जिले के सदर अनुमंडल अंतर्गत घैलाढ़ प्रखंड के 9 पंचायत 226 और गम्हरिया के 8 पंचायत के 212 पदों के लिए बीते 8 अक्टूबर को हुए मतदान का रविवार को परिणाम आ गया! परिवर्तन की लहर में भी कुछ जनप्रतिनिधि ऐसे रहे जिन्होंने न सिर्फ अपना पद बचाया बल्कि काफी मतों के अंतर से अपने प्रतिद्वंदी को पराजित किया! गम्हरिया जिला परिषद क्षेत्र संख्या 1 से बंदना कुमारी पति पिंटू कुमार तो घैलाढ़ प्रखंड क्षेत्र संख्या 4 से नूतन कुमारी आर्यन पति डॉ बीके आर्यन एक बार फिर से जिला पार्षद सदस्य के रूप में अपने प्रतिद्वंदी पूजा कुमारी को 2707 मतों से पराजित कर दोबारा निर्वाचित हुई! जबकि चिट्ठी पंचायत से मेनका टाइगर पति राजेश टाइगर ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी सविता देवी को 522 मतों से पराजित कर सबसे कम उम्र की मुखिया निर्वाचित हुई, झिटकिया पंचायत के मुखिया नीतू कुमारी पति अशोक यादव ने निकटतम प्रतिद्वंदी सोना देवी को 1100 मतों से पराजित किए भतरंधा परमानपुर पंचायत के मुखिया रेनू देवी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी पूनम कुमारी को 63 मतों से पराजित किए ,बरदहा पंचायत से राजू यादव ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी उमेश यादव को पराजित कर मुखिया पद से जीते, महुआ दिगरा पंचायत से प्रेमजीत कुमार ने नए चेहरे के रूप में मुखिया पद से जीते! भतरंधा परमानपुर पंचायत के क्षेत्र संख्या तीन समिति पद से पूर्व प्रमुख सिकंदर यादव की धर्मपत्नी ललिता यादव ने समिति पद से अपार मतों से विजई हुए वही क्षेत्र संख्या 4 समिति पद से नगिया देवी पुत्र सुमन कुमार सुमन ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी नीलू देवी को 502 मतों से पराजित कर समिति पद से विजई हुए! भतरंधा परमानपुर पंचायत के वार्ड नंबर 13 से वार्ड सदस्य पद के लिए आरती कुमारी ,वार्ड नंबर 16 से विपिन यादव ,वार्ड नंबर 13 से अरविंद यादव वार्ड सदस्य प्रतिनिधि के रूप में लगातार जीत रहे हैं एवं वार्ड नंबर 15 के वार्ड सदस्या सुलोचना देवी ने लगातार दूसरी बार वार्ड सदस्य पद के रूप में अपने निकटतम प्रतिद्वंदी नीतू कुमारी को पराजित कर निर्वाचित हुए!
जीत के बाद नूतन कुमारी आर्यन ने बताया कि पिछले 5 साल में उन्होंने जो जनता के लिए अच्छे कार्य किए उसके कारण जनता ने उन्हें दोबारा कार्य करने का मौका दिया ,जनता की उम्मीदों पर खरा उतरते रहेंगे! सदर अनुमंडल पदाधिकारी नीरज कुमार ने दोनों जिप सदस्य को जीत का प्रमाण पत्र सौंपा इस दौरान एसडीएम नीरज कुमार ने बताया कि मतगणना स्थल पर पारदर्शी व्यवस्था की गई थी! सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे इससे पूर्व सदर अनुमंडल अंतर्गत गम्हरिया के 212 और घैलाढ़ के 226 पदों पर बीते 8 अक्टूबर को डाले गए वोटों की रविवार को गिनती शुरु की गई गिनती शुरू होने से पूर्वअहले सुबह ही प्रत्याशी और उनके मतगणना एजेंट स्थल पर पहुंचने लगे थे! जिला मुख्यालय के टीपी कॉलेज को सभी प्रखंड के चुनाव के लिए मतगणना केंद्र बनाया गया था! मार्ग एनएच 106 को भी रोड जाम से मुक्त रखने के लिए टीपी कॉलेज के मैदान से प्रवेश द्वार बनाया गया था, यहां से प्रत्याशियों और मतगणना एजेंट को प्रवेश की अनुमति दी गई थी इस कारण से रविवार को एनएच 106 पर रोड जाम की स्थिति नहीं रही , जिला पंचायती राज पदाधिकारी मनोहर कुमार साहू ने बताया कि मतगणना के लिए 14 टेबल लगाया गया था! पंचायत वार मतगणना की जा रही थी, एक पंचायत की गणना समाप्त होने के बाद ही दूसरे पंचायत की गणना शुरू की गई ,अगर किसी पंचायत में 14 या उससे कम वार्ड होंगे तो एक राउंड में ही गनना पूरी हो जाएगी इससे अधिक वार्ड होने पर दो राउंड में गनना पूरी होगी! उन्होंने बताया कि कुल 6 पदों के लिए चुनाव हुआ है दोनों प्रखंडों के लिए 6-6 मतगणना कक्ष बनाया गया था!

Subscribe to my channel


