फिरोजाबाद भारतीय जनता पार्टी नगर कार्यालय पर भाजपाइयों ने बड़ी धूमधाम से मनाई गई
भारतीय जनता पार्टी नगर कार्यालय पर भाजपाइयों ने बड़ी धूमधाम से मनाई गई

पंडित श्याम शर्मा मंडल प्रभारी
आज भारतीय जनता पार्टी नगर कार्यालय पर भाजपाइयों ने बड़ी धूमधाम से मनाई गई जनसंघ के संस्थापक,एवम अंत्योदय के प्रणेता व एकात्म मानववाद का संदेश देने वाले श्री दीनदयाल उपाध्याय जी की जन्म जयंती।
टूंडला विधायक प्रेमपाल सिंह धनगर ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी द्वारा भारतीय जनसंघ के संस्थापक के रूप में देशहित एवम समाज हित के लिए अनेकों जनकल्याणकारी कार्य किए फरह ब्लॉक के एक छोटे से गांव नगला चंद्रभान के रहने वाले पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी को नगला चंद्रभान के ग्रामवासी आज भी एक देवता के रूप में पूजते हैं।इस दौरान नगर अध्यक्ष रुपेश शुक्ला, एससी सहप्रभारी बृजक्षेत्र रामतीर्थ सिंह चक,जिलामंत्री संजय सिंह परमार,दुष्यंत जादौन,लोकेश जादौन,तरूण शर्मा,शरद पोनियां,तरुण गौतम,सतीश शर्मा,अंकित पंडित,आदि लोग मौजूद रहे।

Subscribe to my channel



