बाँदा: दबंगों ने प्रधान पुत्र पर हमला कर लूटे लाख रुपये , पुलिस में की गई शिकायत।

बाँदा
योगेंद्र प्रताप सिंह ब्यूरो चीफ
बांदा जिले के बिसंडा थाना क्षेत्र के गांव इटवा निवासी दयानंद प्रजापति पुत्र गोविंद प्रसाद प्रजापति निवासी इटवा जो वर्तमान में ग्राम प्रधान पुत्र है ने थानाध्यक्ष बिसंडा को दिए गए अपने शिकायती पत्र के माध्यम से बताया कि कल जब वह अपनी बाइक से इटवा से कर्वी एक लाख रुपया लेकर किसी कार्य से जा रहा था। तभी गांव के दबंग देवी प्रसाद गौरौलिहा पुत्र मुंशी व अंतिम पुत्र देवी प्रसाद गौरीलिहा ने अपने घर के नजदीक अचानक से घात लगाकर उस पर हमला करते हुए उसे बाइक समेत पकड़ कर जमीन पर गिरा दिया। उक्त सभी दबंगों ने उसे पकड़कर घसीटते हुए अपने घर के अंदर ले जाकर उसके साथ मारपीट की घटना अंजाम दिया। वह किसी तरह जान बचाकर अपने घर वापिस आया और घटना की जानकारी परिजनों को दी। उसकी बाइक घटनास्थल पर छूट गई जिसकी डिग्गी में ₹100000 पड़ा था जो वह किसी कार्य से कर्वी देने जा रहा था। जिसे दबंगों ने निकालकर उसकी बाइक स्थानीय चौकी सिंहपुर में खड़ी कर दिया। उसने उक्त दबंगों पर कानूनी कार्रवाई करने की शिकायत बिसंडा थाने में कर जांच की मांग की थी।पीड़ित द्वारा बताया गया कि उसके द्वारा बिसंडा थाने में शिकायत करने के बाद थानाध्यक्ष बिसंडा में उसे उल्टा डांट डपट कर भगा दिया और आरोपियों पर पुलिस द्वारा कोई कार्यवाई नही की जा रही है। उसने घटना के संबंध में उच्चाधिकारियों से शिकायत की है और जांच कर कार्यवाही की मांग की है।

Subscribe to my channel


