बाँदा: कांग्रेस पार्टी पदाधिकारियों ने कैंडल मार्च निकाल लखीमपुर खीरी में मृतक किसानों को दी श्रद्धांजलि।

योगेंद्र प्रताप सिंह ब्यूरो चीफ 
बाँदा प्रेस नोट 5,10,2021
लखीमपुर खीरी में किसानों के साथ दर्दनाक हादसे को अंजाम दिया गया जिसमें कई किसानों को अपनी जान गवाना पड़ी । जिसको अल्पसंख्यक विभाग कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने अशोक लाट में कैंडिल मार्च निकाला व श्रद्धांजलि अर्पित की। सैय्यद अल्तमश हुसैन प्रदेश महासचिव ने कहा कि ये कुकृत्य भारतीय जनता पार्टी के नेताओ ने साजिश करते हुए हमले को अंजाम दिया है। जिस पर किसानों को अपनी जान गंवाना पड़ी और मौत का सामना करना पड़ा। आज कांग्रेस पार्टी अल्पसंख्यक विभाग की तरफ से बांदा के अशोक लाट चौराहे पर कांग्रेस जनों ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि जहां एक तरफ देश का किसान परेशान और हताश है।भारतीय जनता पार्टी की सरकार द्वारा मारा जा रहा है। जो देश के लिए दुर्भाग्य है। वहीं देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी आजादी का जश्न लखनऊ में मना रहे हैं। इनके पास इतना भी समय नहीं है कि लखीमपुर खीरी पहुंचकर किसानों का दर्द जानते व उनके परिजनों से जा करके सांत्वना प्रकट करते। देश के प्रधानमंत्री के पास पाकिस्तान जाने का तो समय है। लेकिन अपने देश पर किसान मौत के घाट उतार दिया गया उनसे मिलने का समय देश के प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के नेताओं के पास नहीं है। श्रधांजलि अर्पित करने में अशोक वीर चौहान, वहीद अहमद, इबाद सिद्दीकी, शबे खान,मुइनुद्दीन, नवाब अली ,रफीक,रहीस अहमद, राजेश गुप्ता, अशरफ, आदि लोग मौजूद रहे।
Subscribe to my channel

