Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव

चित्रकूट : दीनदयाल शोध संस्थान के द्वारा अमृत महोत्सव कार्यक्रम ग्राम पंचायत भभई में किया गया

Spread the love

चित्रकूट उत्तर प्रदेश न्यूज़

 

गनिवा- चित्रकूट, दीनदयाल शोध संस्थान द्वारा संचालित तुलसी कृषि विज्ञान केन्द्र ने आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अन्तर्गत केन्द्र से बाहर भभई ग्राम पंचायत में 26 पशुपालकों को दुधारू पशुओं के लिए संतुलित दाना सामग्री तैयार करना विषय शीर्षक पर विस्तृत जानकारी सहित प्रशिक्षण दिया। विदित हो कि केन्द्र द्वारा 25 सितंबर से 11 अक्टूबर, 2021 तक कृषि तकनीकी पखवाड़ा का आयोजन भी किया जा रहा है। इसी क्रम में यह प्रशिक्षण कार्यक्रम केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानक डॉ गोविंद कुमार वर्मा, पशु विज्ञान और निकरा परियोजना के वरिष्ठ शोध सहयोगी श्री सतीश पाठक ने ग्रामीणों से चर्चा करके और उनकी कृषि एवं पशुपालन से संबंधित समस्याओं का समाधान स्थानीय स्तर पर अनेकों उपाय बताकर संपन्न कराया। सभी कृषकों ने प्रशिक्षण उपरान्त चर्चा सत्र में आगामी योजना के लिए गांव की वर्तमान मुख्य कठिनाइयों से भी निराकरण हेतु अवगत कराया। भभई ग्राम पंचायत की अर्थ व्यवस्था का संतुलन प्रमुख रूप से पशुपालन आधारित है। पशुओं के उत्तम स्वास्थ्य एवं उत्पादन में उनकी अवस्था के अनुसार संतुलित दाना सामग्री के उपयोग का बहुत महत्व है। स्थानीय स्तर पर उपलब्ध दाना सामग्री के घटकों को एक निश्चित अनुपात में मिलाकर मिश्रण से संतुलित दाना तैयार किया जाता है। इस मिश्रण को दुधारू पशुओं को खिलाकर उच्च उत्पादन व स्वास्थ्य हेतु उनके शरीर के लिए आवश्यक पोषक तत्वों की पूर्ति की जाती है। सभी प्रतिभागियों के प्रश्नों के उत्तर देकर उनकी जिज्ञासाओं का मौके पर समाधान करके प्रशिक्षण सम्पन्न किया गया।

मंडल प्रभारी गंगा प्रसाद करवरिया

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com