हरदोई : **बारिश ने ढहाए घर, राजवर्धन सिंह ने मदद को बढ़ाए हाथ**

हरदोई
अनूप कटियार हरदोई रिपोर्ट
– मिशन आत्मसंतुष्टि के राष्ट्रीय संरक्षक राजवर्धन सिंह उपाख्य राजू भइया ने बेघर हो चुके ग्रामीणों की मदद का दिलाया भरोसा
17 सितंबर, 2021, शुक्रवार/फ़ोटो सहित
हरदोई। लगातार हो रही बारिश निर्धन ग्रामीणों का दर्द बढ़ा रही है। मूसलाधार बारिश से कच्चे मकान ढह रहे हैं तो उनकी मदद को कोई दूर-दूर तक दिखाई नहीं दे रहा है। एक तो पहले ही उनको प्रधानमंत्री आवास नहीं मिल पाया दूसरे बारिश ने सिर छिपाने के लिए बना कच्चा ठिकाना भी छीन लिया। बारिश से घर ढहने वाले ऐसे ही कुछ ग्रामीणों ने मिशन आत्मसंतुष्टि ने मदद की गुहार लगाई। इस पर संस्था के राष्ट्रीय संरक्षक राजवर्धन सिंह राजू ने त्वरित मदद के लिए हाथ बढ़ाए हैं।
यह मामला सवायजपुर विधानसभा क्षेत्र अन्तर्गत विकासखंड सांडी का है। यहां की ग्रामसभा श्रीमऊ निवासी हरिप्रकाश कोरी एवं ग्रामसभा मंसूरापुर निवासी बड़नकु राठौर का कच्चा घर बारिश के चलते ढह गया है। दोनों ही ग्रामीणों की आर्थिक स्थिति काफी दयनीय होने के कारण वह अपने लिए एक अदद पक्का आशियाना भी नहीं बना सके। सिर छिपाने के लिए बना इकलौता कच्चा मकान भी शुक्रवार सुबह अचानक ढह गया। छत गिरने से मलबे के नीचे दबने से तीन बकरियों की भी मौत हो गई। हादसे में परिवारजन बाल बाल बच सके। घर पर खाने के लिए भी कुछ भी नहीं है। ग्रामसभा जिगनी चौगवां निवासी राजीव कुशवाहा के वहां भी मिट्टी का घर दो दिन से लगातार बारिश होने के कारण ढह घर गया। इन ग्रामीणों की सूचना मिलने पर तत्काल मिशन आत्मसंतुष्टि के संस्थापक/संरक्षक राजवर्धन सिंह राजू ने उनके घर जाकर तत्काल आर्थिक मदद की। उन्होंने आगे भी हरसम्भव मदद करने का आश्वासन दिया है। मदद मिलने के बाद पीड़ित ग्रामीणों ने कहा कि सवायजपुर क्षेत्र के विकास के लिए राजवर्धन सिंह जरूरी हैं। इस दौरान पूर्व प्रधान मंगरौरा देवेश शुक्ल, मोनू सिंह,आमिर मन्सूरी, अर्जुन यादव, रामकिशोर मस्ताना व आदि स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे।
Subscribe to my channel


