Breakingएक्सक्लूसिवझारखण्ड

गढवा : *पति से परेशान पत्नी ने पति के खिलाफ कांडी थाना में लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई एवं दूसरी शादी करने की मांग की*

Spread the love

 

झारखंड गढ़वा से दयानंद यादव की रिपोर्ट।

कांडी थाना क्षेत्र के ग्राम चटनिया गांव निवासी इंद्रदेव यादव अपनी लड़की रीना की शादी हिंदू रीति रिवाज से भवनाथपुर थाना क्षेत्र के ग्राम मझिगावां निवासी स्वर्गीय विष्णु देव यादव के पुत्र अरविंद यादव से शादी लगभग 10 वर्ष पूर्व किया था। वहीं अरविंद यादव के द्वारा रीना देवी को नहीं रखा और शादी का सुख नहीं दिया तो परिजनों ने कई बार पंचायत भी किया लेकिन फिर भी नहीं माना। इंद्रदेव यादव ने कहा कि दमाद अरविंद यादव पलामू जिला के मोहम्मद गंज निवासी अपने मामा रामचंद्र यादव की पत्नी लालती देवी से अवैध संबंध बनाकर रहने लगा। इस बात की जानकारी पर रीना देवी ने अरविंद यादव के खिलाफ कांडी थाना में लिखित आवेदन दी उक्त आवेदन के आलोक में कांडी थाना में केस कांड संख्या 102/ 2019 प्राथमिकी दर्ज की गई। वहीं इस संबंध में रीना देवी ने बताई की उसने केस कांड संख्या के तहत अरविंद यादव मुदालय अपना बेल करा लिया और हमें हमेशा धमकी देता है कि जितना केस करना है या पंचायत करा लो तुमको कभी नहीं रखेंगे। मीना देवी ने साफ तौर से इस संबंध में पुलिस अधीक्षक एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को आवेदन देकर अपनी हार मानते हुए केस नहीं लड़ने एवं अपनी उम्र ना निकले जिसको लेकर दूसरी शादी करने के लिए गुहार लगाई है। वही रीना देवी ने बताई की अरविंद यादव का अवैध संबंध मोहम्मद गंज निवासी मामा रामचंद्र यादव की पत्नी मामी लालती देवी के साथ है इसलिए वह मुझे स्वीकार नहीं किया और वह हमेशा वही रहता है इसलिए एसपी एवं डीएसपी को आवेदन देकर दूसरी शादी की गुहार लगाई हूं।

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com