Breakingएक्सक्लूसिवबिहार

चार अपराधी 3 देशी कट्टा,4 कारतूस,दो बाइक के साथ चढा पुलिस के हत्थे।एसपी उपेंद्र नाथ वर्मा प्रेस वार्ता कर दी जानकारी।चारों अपराधी बना रहा था लूट की योजना।

चार अपराधी 3 देशी कट्टा,4 कारतूस,दो बाइक के साथ चढा पुलिस के हत्थे।एसपी उपेंद्र नाथ वर्मा प्रेस वार्ता कर दी जानकारी।चारों अपराधी बना रहा था लूट की योजना।

Spread the love

*संवाददाता :-* विकास कुमार सहरसा (बिहार)।

*स्टोरी :-* चार अपराधी 3 देशी कट्टा,4 कारतूस,दो बाइक के साथ चढा पुलिस के हत्थे।एसपी उपेंद्र नाथ वर्मा प्रेस वार्ता कर दी जानकारी।चारों अपराधी बना रहा था लूट की योजना।

*एंकर :-* खबर बिहार के सहरसा जिले से आ रही है जहां बीते देर रात शुक्रवार 8 अगस्त को काशनगर ओपी क्षेत्र के सिमरिया पूल के पास दो बाइक सवार अपराधी रोड लूट की योजना बना रहा था।पुलिस को गुप्त सूचना मिली की अपराधी अभी लूट की घटना को अंजाम देगा। उसी गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस गस्ती के लिए निकली हुई थी।जब उक्त स्थल पर पुलिस पहुंची तो बाइक सवार अपराधी पुलिस को देखते ही भागने लगा।पुलिस त्वरित कार्रवाई करते हुए खदेड़ कर दो अपराधी को पकड़ा।जिसमें एक अपराधी का नाम मोहम्मद मासूम है जो काशनगर वार्ड नं 3 का रहने वाला था।दूसरा अपराधी का नाम मिथिलेश कुमार है जो काशनगर ओपी अंतर्गत सामहर टोला वार्ड नं 7 का रहने वाला बताया जा रहा है।और इसी दोनो अपराधी के निशानदेही पर दो और अपराधी को काशनगर ओपी अंतर्गत पड़रिया चौक पर से गिरफ्तार किया गया।जब गिरफ्तार चारों अपराधी की तलाशी ली गयी तो उनके पास से 3 देशी कट्टा,4 कारतूस,दो बाइक बरामद किया गया।जिसमे एक अपराधी का नाम संजीत कुमार है जो खगड़िया जिले के बेलदौर थानां अंतर्गत माली चौक वार्ड नं 8 का रहने वाला है।दूसरे अपराधी का नाम पपलेश कुमार है जो काशनगर ओपी क्षेत्र के फतेहपुर वार्ड नं 4 का रहने वाला बताया जा रहा है।
वहीं आज शनिवार को एसपी उपेन्द्र नाथ वर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी देते हुए बताया कि विगत रात्रि को काशनगर ओपी प्रभारी अरमोद कुमार को गुप्त सूचना मिली थी की दो अपराधी किसी घटना को अंजाम देने के लिए आया हुआ है।पुलिस त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनो अपराधी को अरेस्ट कर लिया ।उन्हीं दोने के निशानदेही पर दो और अपराधी को अरेस्ट किया गया।जिनलोगों के पास से 3 देशी कट्टा,4 कारतूस,दो बाइक बरामद किया गया जिसमे एक हीरो होंडा एक्सपलेंडर गाड़ी है और एक अपाचे गाड़ी है जिसका सत्यापन किया जा रहा है जो चोरी का है या इनलोगों का अपना है।क्योंकि ये लोग अभी तक अपना कागज प्रस्तुत नहीं किया है।

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com