बाँदा: दबंग युवक से परेशान आंगनवाडी कार्यकत्री उच्चाधिकारियों के चक्कर काटने को हो रही मजबूर।

रिपोर्ट-योगेंद्र प्रताप सिंह
स्थान-बाँदा

बाँदा जिले के बिसंडा थानाक्षेत्र के स्थाई निवासी महिला नीलम पत्नी श्याम बाबू कोरी ने पुलिस अधीक्षक बांदा को दिए गए अपने शिकायती पत्र के माध्यम से बताया कि वह बिसंडा के नाहरपुर में आंगनवाडी कार्यकत्री है। दिनांक 23/7/ 2021 को सुबह उसके गांव के दबंग गुरुदेव पुत्र राम कृपाल तिवारी अपनी दबंगई पर उसके दरवाजे पर आकर उसे भद्दी- भद्दी गालियां दिया साथ ही विरोध करने पर उसके पति को चप्पलों से पीटकर अपमानित भी किया।दबंग युवक ने उसके साथ भी गलत नीयत से हमला करते हुए उसे पकड़कर जमीन पर गिरा दिया। शोर शराबा मचाने पर जब मदद को पड़ोसियों को आता दबंग युवक ने देखा तो उसे दबंग तमंचे दिखाते हुए जान से मारने की धमकियां देता हुआ मौके से भाग गया।उक्त दबंग युवक की शिकायत उसने बिसंडा थाने में देने के बाद भी उसकी कोई सुनवाई नहीं हुई और पुलिस दबंग को बचाने के प्रयास में लगी है।बिसंडा थाना पुलिस की इस पूरे मामले संदिग्ध स्थति है। वही पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं होने से दबंग युवक के हौसले बुलंद है। दबंग युवक उसे आते जाते गाली गलौज करता है और अश्लील हरकतें जिससे उसका घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। पीड़ित महिला ने बताया कि उक्त दबंग युवक पर कोई कानूनी कार्रवाई नहीं हुई तो वह उसे जान से मार डालेगा। उसने पुलिस अधीक्षक बांदा से न्याय की गुहार लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज करवाकर उक्त दबंग युवक पर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।पीड़ित महिला ने आरोप लगाया कि बिसंडा थाने में बना महिला हेल्प डेस्क सिर्फ खानापूर्ति कर रहा है महिलाओं की कोई भी समस्या को गंभीरता से न सुना जाता है न समस्या का निस्तारण जिसके कारण महिलाओं को उच्चाधिकारियों के यहाँ मजबूरी में शिकायत करने दौड़ना पड़ता है।

Subscribe to my channel



