Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव

फिरोजाबाद75.92 लाख रू. से ओबरब्रिज व हाईवे होगा तिरंगा लाइट से प्रकाशमय

फिरोजाबाद75.92 लाख रू. से ओबरब्रिज व हाईवे होगा तिरंगा लाइट से प्रकाशमय

Spread the love

 

फिरोजाबाद। नगर निगम द्वारा शहर के राष्ट्रीय राजमार्ग-2 हाईवे पर ओबरब्रिज पर एलईडी सिंगल चिप स्ट्रिप तिरंगा लाइट लगाई जायेगी। जिसका गुरूवार को महापौर नूतन राठौर ने शुभारम्भ किया है।

मेयर नूतन राठौर ने बताया कि नगर निगम सीमांतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-2 हाइवे पर ओबरब्रिज सेंट्रल बैंक आफ इंडिया से वीनस होंडा कंपनी तक सात मीटी विद्युत पोल मय 90 वाॅट एलईडी स्ट्रीट लाइट एवं एलईडी सिंगल चिप स्ट्रिप तिरंगा लाइट लगाने के कार्य का शुभारम्भ किया गया है। साथ ही 20 नग सेमी हाईमास्ट कार्य का भी शुभारम्भ किया है।

उक्त दोनों कार्य लगभग 75.92 लाख रू. से 15 वें वित्त की प्राप्त धनराशि से कराएं जायेंगे। उन्होंने बताया कि ओबरब्रिज के ऊपर रात्रि में अंधेरा रहता था। जिसको देखते हुए अंधेरे से मुक्ति दिलाने के लिए ओबरब्रिज में एलईडी स्ट्रीट लाइट लगाई जायेंगी। रात्रि में ओबरब्रिज भी प्रकाशमय नजर आयेगा। इस दौरान पार्षद गेंदालाल राठौर, विनाका देवी राठौर, कार्यकर्ता योगेंद्र चैहान, केशवदेव शंखवार, संजय भारद्वाज, बबलू, किशोरी लाल बघेल, मोनू गुप्ता, मोहनलाल बघेल, हरिओम बघेल आदि मौजूद रहे।

फिरोजाबाद से अरविंद कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com