Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव

हरदोई : *प्रसूता की इलाज के अभाव में 5 दिन बाद मृत्यु*

Spread the love

अनूप कटियार हरदोई रिपोर्ट

*मायके पक्ष ने उत्पीड़न की शिकायत की*

हरदोई कोतवाली कछौना के अंतर्गत ग्राम दुगनाई में एक प्रसूता का इलाज के अभाव में मृत्यु हो गयी। प्रसूता ने 5 दिन पहले एक बच्ची को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर जन्म दिया था। तब से उसके स्वास्थ्य में कोई भी सुधार नहीं हो रहा था। शनिवार की दोपहर परिजनों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया, जहां पर डॉक्टरों ने हालत खराब होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। दुगनाई निवासी परमाई लाल अपनी प्रसूता पत्नी सुनीता वर्मा उम्र 24 वर्ष को सांय घर वापस ला रहे थे। रास्ते में उसकी मृत्यु हो गई। इस घटना से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। मृतक प्रसूता की 3 वर्ष की बच्ची है। दूसरी लड़की मात्र 5 दिन की दोनों मासूम बच्चियों के ऊपर से मां का साया उठ गया। गरीबी व सिस्टम के चलते एक प्रसूता महिला असमय मृत्यु हो गई। सरकार महिलाओं के नाम योजनाओं को चलाकर फीलगुड करा रही है। वही मायके पक्ष ने उत्पीड़न की शिकायत की, पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। इस घटना से दोनों परिवारों के ऊपर दुख का पहाड़ टूट पड़ा है।

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com