पाकुड: झारखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश जी के पाकुड़ ज़िला प्रवास कार्यक्रम को लेकर भाजपा नगर पदाधिकारी की बैठक

पाकुड
बिक्की भगत रिपोर्ट
पाकुड़ ।झारखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश जी के पाकुड़ ज़िला प्रवास कार्यक्रम को लेकर भाजपा नगर पदाधिकारी की बैठक भाजपा नगर अध्यक्ष पंकज कुमार साह के अध्यक्षता में की गई जिसमें जिला परिषद अध्यक्ष बाबूधन मुर्मू उपस्थिति रहे।बैठक में प्रदेश अध्यक्ष के दो दिवसीय पाकुड़ दौरे कार्यक्रम की सफलता को लेकर रूपरेखा तैयार की गई।प्रदेश अध्यक्ष श्री दीपक प्रकाश 8 सितंबर को पाकुड़ पहुचेंगे ।दिनांक 09 सितंबर को दीपक प्रकाश जी पाकुड़ ज़िला कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होने के साथ कई सांगठनिक बैठक में शामिल होंगे। कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण दायित्व दिया गया है।नगर में 5प्रभारी के रूप में पार्थ रक्षित व सह प्रभारी पिंका पटेल को बनाया गया है। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश 8 सितंबर को पाकुड़ पहुचेंगे। 09 सितंबर को दीपक प्रकाश जी पाकुड़ ज़िला कार्यकर्ता सम्मेलन में उपस्थित रहेंगे। बैठक में,जिला किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष सुबोध मंडल ,किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष अक्षय पांडे, नगर नवी मंडल अध्यक्ष अरुण चौधरी, जिला मीडिया प्रभारी असीम मंडल,नगर महामंत्री पार्थ रक्षित नगर उपाध्यक्ष पिंका पटेल अजय भगत ,नगर मंत्री मोहन सरकार , श्रीकांत भूईमाली , नगर कोषाध्यक्ष राजा साह , युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष रतन भगत ,ओबीसी मोर्चा नगर अध्यक्ष तारक भगत अभिक दास ओबीसी मोर्चा नगर उपाध्यक्ष,व कई भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे

Subscribe to my channel



