जन संवाद कार्यक्रम में लोक कल्याणकारी योजनाओं को लेकर बैठक की गई।
जन संवाद कार्यक्रम में लोक कल्याणकारी योजनाओं को लेकर बैठक की गई।

जन संवाद कार्यक्रम में लोक कल्याणकारी योजनाओं को लेकर बैठक की गई।
सुभाष जी ब्यूरो चीफ। सहरसा बिहार
आवाज इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल
सहारा जिला के पटरघट
प्रखंड क्षेत्र अन्तर्गत पस्तपार पंचायत सरकार भवन में अधिकारियों ने जनसंवाद कार्यक्रम के तहत शिविर लगाया। प्रखंड विकास पदाधिकारी रचना भारतीय के नेतृत्व में लोक कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वन समस्या का समाधान और सुझाव के लिए जन संवाद कार्यक्रम को लोग काफी उत्सुक रहे। जनसंवाद के माध्यम से विभिन्न लोक कल्याणकारी योजनाओं के बारे में आम जनों को जानकारी दी गई। लोगों से सुझाव और प्रतिक्रियाएं ली गई। मौके पर बीडीओ ने बताया कि संवाद कार्यक्रम में लोगों के शिकायत और सुझाव सामने आए हैं। दोनों ही स्थिति में लोगों को व्यवस्था समझाते हुए पूरा करने का आश्वासन दिया गया। लोगों के द्वारा लगभग 50 आवेदन भी मिले।
जन संवाद कार्यक्रम में मुख्य रूप से पीएम आवास योजना, जल नल योजना, मनरेगा, स्वास्थ्य, शिक्षा, स्वच्छता, राशन कार्ड, कल्याण, संखिकी, श्रम प्रवर्तन, छात्रवृति, आंगनबाड़ी, राजस्व विभाग व अन्य विभाग के पदाधिकारी अपने-अपने विभाग द्वारा पंचायतों में चलाई जा रही सभी योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी। ग्रामीणों ने मुख्य रूप से राशन कार्ड नहीं बनने और जल नल योजना के बदहाली की शिकायत लेकर पहुंचे। बीडीओ ने बताया कई बिंदुओं पर निर्देश दिए ठाढी मध्य विद्यालय के बारे में भी कहा गया की बहुत जल्द चारो तरफ बोंद्री दीवार बनाने का सुझोऊ दिए। प्रखंड विकास पदाधिकारी रचना भारतीय ने ग्रामीणों को अच्छी तरह समझाए। ग्रामीणों ने कहा कि कचरा और मवेशियों से भरा रहता। दीवार अगर बन जाता है तो विद्यालय का रोनक अच्छा लगेगा। इस कार्यक्रम के माध्यम से जनता और पदाधिकारी सीधे एक-दूसरे से रुबरू हो रहे हैं।
ग्रामीणों को कई अन्य महत्वपूर्ण योजना की जानकारी मिल रही है। साथ ही पदाधिकारी भी ग्रामीण की समस्या से ऑन द स्पॉट अवगत हो रहे हैं। ताकि समस्या का त्वरित समाधान किया जा सके। मौके प्रखंड विकास पदाधिकारी रचना भारतीय, प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी अरविंद कुमार, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी मुकेश कुमार, प्रखंड प्रधान सहायक संजय पासवान, राजस्व कर्मचारी रंजीत कुमार, आवास पर्यवेक्षक रमन भारती कार्यपालक सहायक रूबी कुमारी, आपूर्ति कार्यपालक सहायक मुकेश कुमार, मुखिया रीना देवी, पति राजीव कुमार उर्फ मंटू (मुखिया संघ जिला महासचिव)
मुखिया संघ प्रखंड उपाध्यक्ष राजीव कुमार उर्फ मंटू यादव, सरपंच प्रतिनिधि अरविंद यादव उप सरपंच अनमोल पासवान, राजद किसान प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष सत्यनारायण यादव, महेंद्र चारण जी, भाई दिनेश कुमार यादव, स्वच्छता पर्यवेक्षक जय कृष्ण यादव, स्वच्छता पर्यवेक्षक सुरेंद्र कुमार, वरुण कुमार,मोल यादव, धीरेंद्र राम राकेश राम,
पंचायत समिति सदस्य अशोक यादव, पूर्व उप मुखिया संतोष कुमार यादव, वार्ड सदस्य एवं सभी विभाग के कर्मचारी एवं स्वच्छता कर्मी और प्रतिनिधि गण मौजूद रहे।
Subscribe to my channel



