सहरसा बिहार जिला पदाधिकारी आनंद शर्मा ने धान का फसल क्रॉप कटिंग का निरीक्षण किया
जिला पदाधिकारी आनंद शर्मा ने धान का फसल क्रॉप कटिंग का निरीक्षण किया

*जिला पदाधिकारी आनंद शर्मा ने धान का फसल क्रॉप कटिंग का निरीक्षण किया*
ब्यूरो चीफ सुभाष भाई सहरसा बिहार
जिला अधिकारी ने किसानों से खेतों मे लगाये गए धान के बीज एवं खाद एवं किटनाशक दवाओं के बारे में जानकारी ली।जिला अधिकारी आंनद शर्मा ने कहा कि क्रॉप कटिंग के आधार पर ही जिले में फसलों की औसत उपज और उत्पादन के आंकड़े तैयार किए जाते हैं।जिससे जिले में हो रहे उत्पादन की सटीक जानकारी हासिल की जाती है। पिछले वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष ज्यादा उपज हुआ। किसानों से जिला पदाधिकारी आनंद शर्मा ने अपील करते हुए कहा कि छोटे से छोटे सभी किसान भाइयों से अनुरोध है।जो भी धान का उपज हो रहा है सभी लोग पैक्स में अपना धान बेचें ताकी उन्हें ज्यादा फायदा हो अभी तक सहरसा ज़िले में करीब 16 सौ मैट्रिक टन धान का खरीद किया जा चूका है।तीन सौ किसानों से जिसमे करीब 90 प्रतिशत किसानों का पेमेंट जेनरेट हो चूका है। किसानों को पेमेंट करने में सहरसा जिला पूरे बिहार एक नंबर पर है।और यह लगातार सिलसिला जारी रहेगा किसानों को पेमेंट करने मे कोई दिक्क़त नही होगी इसलिए सभी किसान भाइयों से अपील है।कि सभी किसान सरकार के पैक्स में धान दें
Subscribe to my channel



