गढवा : *कांडी सरकोनी मे गोली चलाने वाले अपराधी को गिरफ्तार कर भेजा जेल।*

झारखंड गढ़वा से दयानंद यादव की रिपोर्ट।
कांडी थाना मे 25 अगस्त 2021 को रघुवीर प्रजापति के पुत्र शंभू प्रजापति ने एक लिखित आवेदन दिया था जिसमें लिखा हुआ था कि भूमि विवाद की वजह से सरकोनी गांव निवासी प्रवीण सिंह एवं टेनी सिह दोनों का पिता स्वर्गीय जगदीश नारायण सिंह,सरयू कहार पिता भवन कहार, जय प्रकाश मेहता पिता विजय मेहता के द्वारा मुझ पर जान से मारने के नियत से गोली चलाया गया उपयुक्त आवेदन के आलोक में कांडी थाना प्रभारी नीतीश कुमार ने कांड संख्या 105/021 धारा 307/34 भारतीय दंड 27 आर्मस एक्ट के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज कर गढ़वा पुलिस अधीक्षक अंजनी कुमार झा एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के आदेश पर एक टीम गठित किया गया टीम में उपस्थित पदाधिकारी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अवध कुमार यादव, पुलिस निरीक्षक मझिऑव अंचल संजय खाखा,कांडी थाना प्रभारी नीतीश कुमार, सुमन कुमार शर्मा, रोहित राज सिंह, मुकेश कुमार कुशवाहा, हवलदार डोमन मोची, आरक्षी 905 भरत कुमार, आरक्षी 296 रौशन कुमार, सिंह, आरक्षी 330 राकेश, कुमार प्रजापति के साथ अपराधियों को गिरफ्तार करने के लिए टीम गठित की गई जिसमें ग्राम सरकोनी प्रवीण सिंह पिता स्वर्गीय जगदीप नारायण सिंह एवं जय प्रकाश मेहता पिता विजय मेहता को गिरफ्तार किया गया साथ में एक लाइसेंसी राइफल, 33 राउंड जिंदा गोली तथा एक डैमेजड जिंदा राउंड, पांच राउंड घटना के दिन फायर किया हुआ खोखा तथा 13 राउंड पूर्व के समय फायर किया हुआ खोखा कूल 18 को खोखा, एक रेडमी का मोबाइल, ₹56000 नगद, एक सफेद रंग का स्विफ्ट डिजायर गाड़ी जिसका रजिस्ट्रेशन नंबरJH01DY 3083 है। दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत गढ़वा भेजा गया।

Subscribe to my channel



