पाकुड: विद्यार्थी परिषद मना रही है आजादी की अमृत महोत्सव

पाकुड़ से राजकुमार भगत की रिपोर्ट
पाकुड़ । विद्यार्थी परिषद इस वर्ष देश की आज़ादी का अमृत महोत्सव मना रहा है । अखिल भारतीय बिधार्थी परिषद ने इस अवसर पर राज्य के 3375 गाँव में राष्ट्रीय ध्वज फहराने का निर्णय लिया है। शुक्रवार को नगर कार्यलय पाकुड़ में आयोजित प्रेस वार्ता में अभाविप के विश्वविधालय संयोजक राहुल मिश्रा ने कार्यक्रम की जानकारी दी। मिश्रा ने बताया कि आज़ादी के अमृत महोत्सव में अभाविप कई तरह की गतिविधियां पूरे वर्ष चलायेगी ।
इसके तहत शोभा यात्रा , सोशल मिडिया अभियान आदि कार्यक्रम चलाये जायेंगे । इस अभियान के तहत राज्य में 167 विस्तारक छात्र कार्य कर रहे हैं । अभाविप ने राज्य के सभी नागरिकों, विधार्थीयो एवं युवाओं से अपील की हैं की आज़ादी के अमृत महोत्सव पर अपने घर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराये । राज्य के गुमनाम स्वतंत्रता सेनानियों एवं शहिदों पर आधारित लेख व साहित्य का फ्रकाशन किया जायेगा । बिधार्थीयो के बीच कई तरह की प्रतियोगिता आयोजित की जायेगी । उन्होंने बताया कि परिषद की पाठशाला को विस्तार रूप दिया जायेगा । मौके पर परिषद के विशाल भगत, सत्यम भगत, सुमित पांडे, सानू रज़ाक आदि मौजूद थे।

Subscribe to my channel



