Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव

फिरोजाबाद :*”ज्ञान का सागर है धार्मिक पुस्तक’.. उपाध्याय जी* |..

Spread the love

*”ज्ञान का सागर है धार्मिक पुस्तक’.. उपाध्याय जी* |… आज कृषक इंटर कॉलेज पचोखरा फिरोजाबाद के विद्या रूपी प्रांगण में लोकगीत “भजन मंजरी ‘पुस्तक का विमोचन एवं वितरण हुआ। भजन मंजनी के रचयिता श्रद्धेय श्री जगत नारायण उपाध्याय जी ने कहा कि धर्म ही ज्ञान है धर्म के बिना जीवन अधूरा है।धर्म हमें सत्य कर्म की ओर ले जाता है। यह लोकगीत भजन मंजरी काव्य भक्ति, ज्ञान, वैराग्य, रीति, नीति एवं धर्म शिक्षा से ओतप्रोत है। इसमें लगभग 300 रचनाओं का समावेश है जिनमें तुलसीदास, रैदास ,ब्रह्मानंद एवं मीराबाई द्वारा रचनाएं संकलित हैं लोकगीतों की विधा भजन, मल्हार, साखी, बारहमासी, ज्योनार, रसिया, लंगुरिया जैसे विधाओं पर आधारित है। कार्यक्रम में कालेज की छात्राओं ने भजन एवं भाषणों से समा बांध दिया।आए हुए सभी अतिथियों का शॉल ओढ़ाकर स्वागत एवं माल्यार्पण किया गया। मंच का संचालन दयालु राम शास्त्री जी एवं गोकुल चंद गौतम ने किया। कालेज प्रबंधक ब्रजेश उपाध्याय ने कहा के धर्म ही मनुष्य की ढाल है ,यदि मनुष्य धर्म छोड़ दे तो वह नष्ट हो जाएगा। उपाध्याय जी ने आए हुए सभी अतिथियों विद्वतजनों, एवं भक्तजनों का आभार व्यक्त किया ।इस अवसर पर संस्थाध्यक्ष संतोष उपाध्याय, प्रधानाचार्य रंगेश उपाध्याय, सुनील पांडे, श्याम बाबू शर्मा, संजीव श्रीवास्तव ,विनोद सिंह, उमाशंकर बाबा, रामेश्वर दयाल शर्मा, कैलाश उपाध्याय ,सुशील पचौरी, राजीव उपाध्याय,अमित उपाध्याय, सुनील कुमार जैन सहित अधिक से अधिक संख्या में गणमान्य जन उपस्थित रहे।
*आवाज इंडिया लाइव फिरोजाबाद से संवाददाता सुरेंद्र पाठक की रिपोर्ट*

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com