Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव

आगरा पाल-बघेल, धनगर समाज से केन्द्रीय कानून एवं न्याय राज्य मंत्री प्रो. बघेल ने की अपील

पाल-बघेल, धनगर समाज से केन्द्रीय कानून एवं न्याय राज्य मंत्री प्रो. बघेल ने की अपील

Spread the love

आगरा

,खेत और मकान बेच डालो पर
बच्चों को उच्च शिक्षा दिलाओ’
-फोटो

**पाल-बघेल, धनगर समाज से केन्द्रीय कानून एवं न्याय राज्य मंत्री प्रो. बघेल ने की अपील

**एत्मादपुर में धूमधाम से निकाली गई अहिल्याबाई होल्कर जयंती शोभायात्रा

एत्मादपुर (आगरा)। केन्द्रीय कानून एवं न्याय राज्यमंत्री प्रो.एसपी सिंह बघेल ने पाल-बघेल, धनगर समाज के लोगों से अपील की है कि खेत और मकान भी अगर बेचने पड़ें तो बेच डालो पर अपने बच्चों को उच्च शिक्षा जरूर दिलाओ। क्योंकि सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक खुशहाली के लिए समाज की नई पीढ़ी का उच्च शैक्षिक विकास बहुत जरूरी है।
नगर में निकाली गई लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर की ऐतिहासिक जयंती शोभायात्रा का समापन बीती मध्य रात्रि के बाद बरहन रोड स्थित द रायल आरबी पैलेस में भव्यता के साथ हुआ। समारोह में बतौर मुख्य अतिथि क्षेत्रीय सांसद प्रो.बघेल का का एक घंटे का भाषण पूरी तरह बौध्दिक रहा। उन्होंने अपनों के बीच अपनेपन से ही बातें कीं। आधी रात के बाद भीड़ की उत्साही तालियों ने उन्हें गदगद कर दिया। बोले, अब सड़क पर शक्ति प्रदर्शन नहीं, सदभाव का प्रदर्शन करना है। हमारे समाज का नाम गुड लिस्ट में रहा है और उसी में रहना चाहिए।
लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर के जनकल्याणकारी शासन की खूबियां गिनाते हुए उनके सामाजिक सदभाव के बताए मार्ग पर चलने का आह्वान करते केन्द्रीय राज्यमंत्री प्रो.बघेल ने सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक क्षेत्र में तरक्की के मंत्र भी बताए। उन्होंने कहा कि सत्ता से आज दुनिया का हर ताला खुलता है। इसी प्रकार उच्चशिक्षा से जिंदगी के सुखों का दरवाजा खुलता है। अपने बेटा-बेटियों को पढ़ाने के लिए अगर खेत, मकान और दुकान भी बेचने पड़ें तो बेच डालो, लेकिन उन्हें उच्च शिक्षित अवश्य बनाएं। बोले, बिना रिस्क (जोखिम) के कोई उपलब्धि (सफलता) प्राप्त नहीं होती। आप जितना बड़ा रिस्क लेने का साहस करोगे, आपकी उपलब्धि भी उतनी ही बड़ी होगी।
प्रो. बघेल के पहुंचने पर नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष राकेश बघेल, कमेटी संयोजक डीपी सिंह बघेल फौजी, अध्यक्ष राजदीपक राज बघेल, महासचिव पूर्व सभासद बनवारीलाल बघेल, भूपेंद्र सिंह बघेल, सभासद श्रीमती स्वदेश बघेल, राजेश्वरी बघेल, बैंजती माला, मनोज बघेल, राजदीपक गुप्ता, किशोर जैन, पत्रकार सुरेश बघेल, राम किशोर, बिष्णु बघेल, डा.केशवदेव बघेल, हरी सिंह, देवेन्द्र सिंह, कृष्ण वीर सिंह जादौन आदि ने मालाएं और साफे पहनाकर जोरदारी से स्वागत किया। अध्यक्षता पालिकाध्यक्ष राकेश बघेल ने और संचालन वरिष्ठ अधिवक्ता भूपेन्द्र प्रताप सिंह बघेल ने किया।
**************
मेधावी छात्र-छात्राओं का हुआ सम्मान
एत्मादपुर। लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर जयंती शोभायात्रा बीती रात सामाजिक सदभाव के वातावरण में एक दर्जन आकर्षक झांकियों के साथ धूमधाम से निकाली गई। मार्ग में जगह-जगह पुष्प वर्षा और आरती उतारकर हर वर्ग के लोगों ने भव्य स्वागत किया गया।
सतौली स्थित जेके गार्डन से आरंभ हुई शोभायात्रा का उदघाटन टूंडला के विधायक प्रेमपाल सिंह धनगर, भावना बिल्डर्स के चेयरमैन भगतसिंह बघेल और निदेशक कार्मिक प्रशासन विद्युत विभाग शेष कुमार बघेल, पालिकाध्यक्ष राकेश बघेल ने मातेश्वरी की मुख्य झांकी के आगे फीता काटकर किया। उदघाटन समारोह में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के प्रतिभागियों के साथ मेधावी छात्र-छात्राओं और किक बाक्सिंग में गोल्ड मेडल विजेता बीरेंद्र सिंह बघेल (टेढ़ी बगिया) को प्रशस्ति पत्र देकर बसपा नेता पूर्व एमएलसी प्रताप सिंह बघेल, फतेहाबाद के पूर्व ब्लाक प्रमुख राकेश धनगर, भाजपा नेत्री राजेश्वरी बघेल, स्वदेश बघेल, चंदन सिंह बघेल, रामदास बघेल आदि ने सम्मानित किया।

अरविंद कुमार श्रीवास्तव रिपोर्ट आवाज इंडिया लाइव फिरोजाबाद

Aawaj India Live

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com