Breakingएक्सक्लूसिवझारखण्ड

पाकुड: आश्वासन के बाद संघ ने आंदोलन वापस लिया है, वार्ता नहीं होने पर 15 अगस्त से पुनः आंदोलन

Spread the love

पाकुड़ से राजकुमार भगत की रिपोर्ट

पाकुड़ । पिछले दिनों शिक्षित बेरोजगार संघ के बैनर तले बेरोजगार युवक ने अमरदीप गोस्वामी के नेतृत्व में बीजीआर कंपनी के विरुद्ध कोयला की आवाजाही ठप कर दी थी। जिला प्रशासन की ओर से प्रखंड विकास पदाधिकारी, दो पुलिस निरीक्षक एवं मेजर ने उसी दिन आश्वासन दिया था आपकी समस्या का लेकर 10 अगस्त तक कम्पनी से बात कराई जाएगी । इस संबंध में शिक्षित बेरोजगार संघ के नेतृत्व कर्ता अमरदीप गोस्वामी ने बताया कि आश्वासन के बाद हम लोगों ने अपना आंदोलन वापस ले लिया है। अब हमें बीजीआर कंपनी की और से वार्तालाप की प्रतीक्षा है। यदि समयावधि में बीजीआर कंपनी रोजगार देने से संबंधित वार्तालाप नहीं करती है तो हमारी आंदोलन 15 अगस्त से पुनः जारी होगी। जब तक समस्या का समाधान नहीं होता तब तक बेरोजगार पीछे नहीं हटेंगे। अमरदीप गोस्वामी ने कहा कि कंपनी को सहानुभूति पूर्वक विचार करते हुए बेरोजगार युवकों को रोजगार की दिशा में अपना कदम उठाना चाहिए ताकि कुछ हद तक बेरोजगारी की समस्या से निदान पाया जा सके

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com