गढवा: कांडी प्रखंड कार्यालय के सभागार में एक दिवसीय गैर आवासीय खरीफ कर्मशाला का किया गया आयोजन

झारखंड गढ़वा से दयानंद यादव की रिपोर्ट
कांडी: प्रखंड कार्यालय के सभागार में बुधवार को कृषि पशुपालन एवं सहकारिता विभाग गढ़वा के तत्वधान में प्रखंड स्तरीय एक दिवसीय गैर आवासीय खरीफ कर्मशाला का आयोजन किया गया। प्रखंड कृषि पदाधिकारी शाहिद अंसारी, प्रखंड तकनीकी प्रबंधक रंजीत कुमार सिंह, भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष रामलला दुबे, सांसद प्रतिनिधि सूर्यदेव सिंह एवं राणाऋषिकेश सिंह व विधायक प्रतिनिधि अजय कुमार सिंह ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुरुआत किया।
प्रखंड कार्यालय के सभागार में आयोजित उक्त कर्मशाला में प्रखंड तकनीकी पदाधिकारी रंजीत कुमार सिंह ने सभी किसान मित्र तथा सुयोग्य किसानों के बीच खरीफ फसलों की बुवाई तथा फसलों को कीटाणुओं से सुरक्षित रखने के गुर सिखाए ।
इस दौरान फसलों के पैदावार बढ़ाने पर भी वृहद चर्चा की गई।
प्रगतिशील किसान नूर मोहम्मद ने किसानों से रसायनिक खाद की जगह जैविक खाद का प्रयोग करने की अपील की।
मौके पर किसान मित्र नीरज कुमार द्विवेदी, राकेश कुमार, रमेश ठाकुर, इमामुद्दीन खान, वेंकटेश मेहता, मनोज पासवान, रानू तिवारी व हरेंद्र तिवारी के अलावे दर्जनों की संख्या में किसान मौजूद थे।

Subscribe to my channel

